फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Punjab DGP Dinkar Gupta Handed over the appointment letter of SI Harjeet Singh’s son, Arshpreet Singh

एसआई हरजीत सिंह को डीजीपी गुप्ता ने सौंपा बेटे का नियुक्ति पत्र, बोले- अर्शप्रीत बन गया कांस्टेबल

Fri, 01 May 2020 09:21 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष सलारिया, चंडीगढ़
हर्ष सलारिया, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 May 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Punjab DGP Dinkar Gupta Handed over the appointment letter of SI Harjeet Singh’s son, Arshpreet Singh
हरजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

एसआई हरजीत सिंह के लिए गुरुवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। उनके बेटे अर्शप्रीत सिंह को कांस्टेबल बना दिया गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने खुद पिता को बेटे का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान हरजीत सिंह की खुशी देखते ही बनती थी। वह भावुक हो गए और इस तोहफे लिए पंजाब पुलिस और सरकार का आभार जताया। वहीं, डीजीपी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अर्शप्रीत भी अपने पिता की तरह जिंदादिली, वफादारी और बहादुरी से जनसेवा करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

हरजीत सिंह को भी एएसआई से एसआई बनाया गया

पटियाला सब्जी मंडी में कर्फ्यू के दौरान निहंगों के एक दल के हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए अपना हाथ गंवा दिया था, लेकिन पीजीआई के डॉक्टरों में अथक मेहनत से जोड़ने में सफलता हासिल की। वहीं, हरजीत सिंह को उनकी बहादुरी के लिए सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।

यह फैसला डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा करने के बाद लिया था। इसके अलावा मंडी बोर्ड के यादविंदर सिंह, जो मार्केट कमेटी पटियाला में एआर के तौर पर तैनात हैं और पुलिस कर्मचारी भी नहीं हैं, को भी डीजीपी ने पुलिस और मंडी बोर्ड की साझी टीम के हिस्से के तौर पर मान्यता देते हुए डीजीपी कॉमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया है।

12 अप्रैल को उन्होंने भी निहंगों का बहादुरी से सामना किया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि सभी मुलाजिमों को उनकी बहादुरी के लिए तरक्की व पुरस्कार दिए गए हैं। एएसआई हरजीत सिंह का नाम सूची डी-2 में शामिल करने की भी मंजूरी दी गई है। यह तरक्की के लिए बनाए गए नियमों के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed