फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus positive cases in Haryana, Covid-19 in Haryana, Coronavirus outbreak

हरियाणा: अंबाला में चार और नारनौल दो संक्रमित मिले, भिवानी में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव

Sun, 31 May 2020 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/नारनौल/अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/नारनौल/अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive cases in Haryana, Covid-19 in Haryana, Coronavirus outbreak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अंबाला में एक बार फिर कोरोना के एक साथ चार मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया। इन मरीजों में अंबाला छावनी के शांति नगर से तीन और पांच वर्षीय भाई- बहन शामिल है और दोनों अपने दादा के साथ दिल्ली से आए थे। जबकि अहलूवालिया बिल्डिंग से एक बुजुर्ग जो कैंसरग्रस्त है और एक खटीक मंडी से 42 साल का व्यक्ति। यह व्यक्ति दिल्ली की फैक्ट्री में काम करता है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग व व्यक्ति को मुलाना के एमएम अस्पताल के कोविड वार्ड में भेज दिया व दोनों बच्चों को होम क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में जाकर परिवार के सदस्यों को सैंपल के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर जा रही है। साथ ही इन इलाकों को कंटेंमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है। वहीं हिसार जिले में एक साथ 13 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन



भिवानी: पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले
विधायक के परिजनों सहित 15 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के महज कुछ घंटे बाद ही रविवार सुबह पांच और कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी पॉजिटिव मरीजों को सामान्य अस्पताल लाई और आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला मार्केट के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे बाजार में भी हड़कंप मचा है। इसके अलावा बवानीखेड़ा के एक बस कंडक्टर, हालुवास निवासी सफदरजंग अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और पुराना बस स्टैंड निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को विधायक के परिवार के सदस्यों सहित 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें विधायक की पत्नी, बेटी, बेटे, पुत्रवधु, पोती के अलावा भांजे के परिवार और चार अन्य नजदीकियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन्हें आइसोलेशन में लाकर इलाज की तैयारियों में जुटी हुई थी कि सुबह पीजीआई से फिर रिपोर्ट आई। इस बार पांच कोरोना पॉजिटिव सामने आए।

नारनौल में दो संक्रमित मिले
नारनौल में आज कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 41 हो गई है। इनमें से 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला में कोरोना के 22 केस अभी भी एक्टिव है। एक कोरोना पॉजिटिव केस खंड अटेली के गांव नांगल में व एक केस खंड नांगल चौधरी के गांव नांगल चौधरी में मिला है। दोनों कोरोना संक्रमितों को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed