फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Positive Cases and Deaths in Chandigarh, Panchkula, Mohali

चंडीगढ़ और मोहाली में चार-चार नए पॉजिटिव मिले, पंचकूला में एक मौत, 10 नए मामले

Thu, 02 Jul 2020 02:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Jul 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Positive Cases and Deaths in Chandigarh, Panchkula, Mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। इनमें से तीन मनीमाजरा के एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि एक मरीज खुड्डालाहौरा का रहने वाला है, जिसकी उम्र 44 साल है। यह मरीज 14 से 16 जून तक मुरादाबाद में रहने के बाद चंडीगढ़ लौटा है। वहां से आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


वहीं मनीमाजरा में एक ही परिवार में संक्रमित होने वाले सदस्यों में 19 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। चार नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 450 हो गई है। उधर, पीजीआई के कोरोना समर्पित अस्पताल में फिलहाल 19 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से नौ आईसीयू में भर्ती है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, तीन संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके साथ ही सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए 15 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें मौलीजागरां के छह और बापूधाम के नौ मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


पंचकूला: कोरोनो से पहली मौत 
कोरोना से संक्रमित उपचाराधीन मरीज की मौत हो गई है। जिले में अब तक की यह पहली मौत हुई है। सेक्टर- 21 स्थित एक निजी अस्पताल में किडनी का इलाज करवा रही सेक्टर-12 में रहने वाली 76 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। हालांकि, वृद्धा का एक दिन पहले ही करीब पांच दिन बाद दोबारा सैंपल लिया था, जो निगेटिव आया था। कुलविंद कौर की मौत के बाद पंचकूला में कोरोना वायरस के 10 नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें तीन चंडीगढ़ के मरीज हैं। एक मरीज पंजाब का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 10 नए केस मिले

पंचकूला में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में दस नए मामले सामने आए। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि सभी के सैंपल स्पेशल फ्लू वार्ड में लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

उन्होंने बताया कि इन 10 संक्रमित मरीजों में से छह पंचकूला के जबकि तीन चंडीगढ़ के मनीमाजरा और एक पंजाब का मरीज शामिल हैं। इन सभी के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। इनका इलाज चल रहा है। कोरोना के छह नए मरीज पंचकूला के रहने वाले हैं। इसमें सेक्टर-17 में रहने वाले दो व्यक्तियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

दोनों ही कुछ दिन पहले सेक्टर-17 से आए कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। इसके अलावा मढ़ावाला में रहने वाली 20 साल युवती, इंदिरा कालोनी में रहने वाला 22 साल का युवक, कालका हाउसिंग बोर्ड में रहने वाला 29 साल का युवक और पिंजौर विश्वकर्मा कालोनी में रहने वाले 63 के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पंचकूला में अब तक 177 केस सामने आ चुके हैं।

मोहाली में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पांच स्वस्थ्य हुए

मोहाली में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को चार कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इनमें एक स्पेन से लौटा एनआरआई और दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, पांच लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौटे हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 280 पहुंच गई हैं। इसमें से 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, चार की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 75 पहुंच गई है।

गुरुवार आए कोरोना संक्रमितों में सेक्टर-91 से एनआरआई पॉजिटिव आया है, जो कुछ दिन पहले ही स्पेन से लौटकर होम क्वारंटीन चल रहा था। जबकि फेज-10 में 43 वर्षीय एक व्यक्ति और ढकौली में 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह दोनों पहले से बीमार चल रहे थे। दिल्ली से कुराली लौटा एक 43 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। 

वहीं, पांच लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। यह सभी मोहाली से संबंधित है। इनमें एक 43 और दूसरा 38 वर्षीय पुरुष, 15 साल का एक बच्चा, 16 साल की लड़की और 24 वषीय व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed