फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: Pilgrimage to Shri Kartarpur Sahib suspended

कोरोना वायरस: करतारपुर कॉरिडोर आज रात से बंद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Sun, 15 Mar 2020 08:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Mar 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Pilgrimage to Shri Kartarpur Sahib suspended
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के डर से केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर से होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा पर 16 मार्च से रोक लगाने का फैसला किया है। इस बीच, रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का दर्शन कर लौटे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के भारत में फैलने से बचाव और नियंत्रण के मद्देनजर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा और दर्शन का रजिस्ट्रेशन सोमवार से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को इसकी सूचना डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर लगा दी गई।  
विज्ञापन

 
गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं अमरजीत कौर निवासी शेहरटा अमृतसर, अमरीक सिंह निवासी नवांशहर और अमृतसर निवासी इंद्रजीत कौर ने बताया कि रविवार को वे गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर लौटे हैं। रविवार को उन्हें पता चला कि कोरोना वायरस की दहशत के चलते केंद्र सरकार द्वारा सोमवार से करतारपुर कॉरिडोर को आगामी आदेशों तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। सरकार को चाहिए कि जैसे ही कोरोना का कहर कम हो तो कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए ताकि श्रद्धालु वहां जाकर दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, केंद्र सरकार कोरोना वायरस के डर से भारत-बांग्लादेश, भारत-नेपाल, भारत-भूटान और भारत-म्यांमार सीमा चौकियों पर रविवार रात से सभी तरह के यात्रियों के आवागम पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।  

श्री आनंदपुर साहिब में विरासत-ए -खालसा अगले आदेश तक बंद

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने श्री आनंदपुर साहिब में स्थित विरासत-ए-खालसा को पर्यटकों/दर्शकों के लिए अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। सरकारी  प्रवक्ता बताया कि यह फैसला दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते एहतियात के तौर पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed