फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Haryana Home Minister Anil Vij Orders to Seal Completely Delhi Border

एनसीआर के जिलों में बढ़ा संक्रमण तो सख्त हुई हरियाणा सरकार, दिल्ली बार्डर फिर से सील करने के आदेश

Thu, 28 May 2020 04:25 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 May 2020 04:25 PM IST
सार

  • सिर्फ दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से छूट प्राप्त आवश्यक स्टाफ ही कर सकेगा एंट्री
  • हरियाणा सरकार फिर हुई सख्त एक सप्ताह में गुरुग्राम में 111 संक्रमित आए

विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Haryana Home Minister Anil Vij Orders to Seal Completely Delhi Border
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार एक बार फिर से दिल्ली बार्डर को सील करने जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। एनसीआर में अचानक संक्रमण बढ़ने के कारण यह आदेश दिए गए हैं। विज ने इस बाबत गृह सचिव को पत्र लिख दिया है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के साथ लगते हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण दिल्ली से हरियाणा में बेरोकटोक हो रही एंट्री है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह के मामलों का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि फरीदाबाद में 98, गुरुग्राम में 111, झज्जर में 6 और सोनीपत में 27 कोरोना संक्रमित बढ़े हैं। ऐसे में जिस कैटेगरी में उच्च न्यायालय ने अनुमति प्रदान की है तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिन्हे छूट दी है। उन्हें छोड़कर राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी जाएं। सरकार के इस आदेश के बाद दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़नी तय है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से दिल्ली से आवगमन भी बढ़ गया था। अब सीमा एक बार फिर से सील होने पर दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। दिल्ली हाईकोर्ट में इस संदर्भ में याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए सरकार की खिंचाई की थी। लिहाजा अब हाईकोर्ट के आदेशों को छूट देते हुए दोबारा से सीमा सील की जा रही है।

पिछले एक सप्ताह से एनसीआर में अचानक बहुत ज्यादा संक्रमण बढ़ गया है। हरियाणा के हित को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है।- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed