फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Police Personnel Harjit Singh Hand Revocering

चंडीगढ़: एसआई हरजीत सिंह के हाथ में तेजी से सुधार, पूरी तरह ठीक होने में लगेंगे चार से पांच महीने

Tue, 21 Apr 2020 05:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Police Personnel Harjit Singh Hand Revocering
हॉस्पिटल में हरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

पीजीआई में पंजाब पुलिस के एसआई हरजीत सिंह की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पिछले दिनों पटियाला में पुलिस नाके पर तैनात हरजीत सिंह का निहंगों के हमले में हाथ कट गया था। इसके बाद पीजीआई सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने उनके हाथ को सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि अब इसमें फिजियोथेरेपिस्ट का रोल अहम होगा। 

विज्ञापन


बीते 12 अप्रैल को हाथ काटने के बाद पीजीआई में हरजीत सिंह का हाथ सफलतापूर्वक जोड़ने वाले डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एचओडी प्रो. आरके शर्मा ने बताया कि सोमवार को हरजीत सिंह की पट्टी खोली गई। पट्टी खोलने के बाद उनका हाथ रिकवर कर रहा है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से हाथ में गर्मी आ रही है। 
विज्ञापन


वह अब खतरे से बाहर हैं। इसके अलावा बाकी चीजें जो हमने रिपेयर की हैं, उसके पूरी तरह ठीक होने में 4 से 5 महीने का वक्त लगेगा। अगर हाथ की अंगुलियों में मूवमेंट आ भी जाए तो भी हम उसे हिलाने नहीं देंगे। हरजीत सिंह का ऑपरेशन करने वाले एडिशनल प्रो. सुनील गाबा ने बताया कि हाथ सरवाइव कर रहा है, लेकिन हमें अभी काफी काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में सेंसेशन के लिए हमने जो नसें जोड़ी हैं, उन्हें काम करने में चार महीने का वक्त लगेगा। उसके बाद फिजियोथैरेपी का रोल अहम होगा। पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम का कहना है कि हरजीत के आत्मविश्वास और डॉक्टरों की मेहनत का ही नतीजा है, जो सकारात्मक परिणाम नजर आ रहा है। 
 

हाथ जोड़ने वाली पीजीआई की टीम होगी सम्मानित

एएसआई हरजीत सिंह की प्लास्टिक सर्जरी करने वाली पीजीआई की 15 सदस्यीय टीम, मेडिकल अधिकारी मानसा और कोविड के विरुद्ध अगली कतार पर काम करने वाले 70 पुलिस कर्मचारियों को ‘डीजीपी ऑनर फॉर इग्जैमप्लरी सेवा टू सोसायटी’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों, टेक्निशियन और नर्सिंग स्टाफ की पूरी टीम द्वारा निष्ठापूर्वक काम करने के लिए सम्मानित करने का फैसला किया गया है, जिन्होंने 12 अप्रैल को एएसआई हरजीत सिंह का 8 घंटों से अधिक समय लगाकर सफलतापूर्वक सर्जरी की। 

डॉक्टरों में विभाग के प्रमुख, प्लास्टिक सर्जरी पीजीआई डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. सुनील गाबा और डॉ. जैरी आर जॉन (दोनों पीजीआई की प्लास्टिक सर्जरी टीम के सलाहकार), डा. सूरज नायर, डा. मयंक, डा. चंद्र और डा. शुबेंदू (सभी सीनियर रेजीडेंट), डा. अंकुर, डा. अभिषेक और डा. पुर्णिमा (अनेस्थीसिया टीम की सलाहकार और सदस्य), चंद्रकांता सैनी, नरेश गौतम (ओटी टैक्नीशियन) और एसएन अरविंद, एसएन स्नेहा और एसएन अर्श (नर्सिंग स्टाफ) शामिल थे।

डीजीपी ने बताया कि इनके अलावा डॉ. रणजीत राय मेडिकल अफसर पुलिस अस्पताल मानसा को बुढलाडा में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों की संपर्क ट्रेसिंग और तुरंत नमूने लेने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ‘ऑनर एंड डिस्क’ के साथ सम्मानित करने के लिए चुना गया है। वहीं, डीजीपी ने बताया कि अगली कतार पर काम कर रहे 27 पुलिस जिलों में अलग-अलग रैंक के 70 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इनमें दो एएसपी, 22 डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर, 13 सब-इंस्पेक्टर, 9 एएसआई और 17 एचसी / सिपाही शामिल हैं। गुप्ता ने बताया कि उक्त पुरस्कार विजेताओं का चयन पुलिस कमिश्नर और एसएसपी द्वारा पंजाब पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा भेजे नामों की जांच के बाद पुरस्कार की दूसरी सूची के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed