{"_id":"5e81d5c38ebc3e77442bcea6","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-punjab-government-recruitment-for-para-medical-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और कर्फ्यूः पंजाब के सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, इच्छुक युवा करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और कर्फ्यूः पंजाब के सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती, इच्छुक युवा करें आवेदन
Mon, 30 Mar 2020 05:51 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संकट से निपटने की कोशिशों में लगी पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों ने पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को वॉलिंटियर्स के जरिये पूरा करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक मानदेय के आधार पर योग्य पैरा मेडिकल से सरकारी अस्पतालों में सेवा करने के लिए आवेदन मांगे हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के भारी संख्या में पद लंबे समय से खाली हैं और इस समय जो पद भरे हुए हैं, उन पर भी कांट्रैक्ट आधार पर कच्चे कर्मचारी ही नियुक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग अब वालंटियर्स के रूप में पैरा मेडिकल स्टाफ की भरती के समय यह भी साफ कर दिया गया है कि कोविड-19 से उत्पन्न मौजूदा आपातकालीन हालात को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने क्वालिफाइड स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैबोरेटरी टेक्निशियन, एएनएम और वार्ड अटेंडेंट के पदों के लिए वालंटियर्स के तौर पर आवेदन मांगे हैं। इनमें वार्ड अटेंडेंट को छोड़कर सभी पदों पर वालंटियर्स को दैनिक 1000 रुपये दिए जाएंगे जबकि वार्ड अटेंडेंट को 750 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर रखा जाएगा। इच्छुक युवाओं को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट doctors.shapunjab.in पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।