फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Mask Compulsion Notification Released in Punjab

पंजाब में मास्क की अनिवार्यता पर नोटिफिकेशन जारी, कैप्टन का ट्वीट- उल्लंघन किया होगी कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2020 10:58 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Mask Compulsion Notification Released in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब में मास्क की अनिवार्यता को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि यदि कोई किसी दफ्तरी काम या किसी अन्य जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलता है तो वह कपड़े या तीन परतों वाला मास्क अनिवार्य तौर पर पहनेगा। सूती कपड़े के बने मास्क और यदि किसी हालत में मास्क उपलब्ध नहीं होता है तो रुमाल या स्कार्फ आदि का मुंह ढकने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 के तहत डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा अपने अधिकारों के तहत रेगुलेशन के रूल 12 का प्रयोग करते हुए तारीख 5 मार्च, 2020 को नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जो व्यक्ति अस्पतालों और अन्य दफ्तरों, उद्योगों या अन्य स्थानों पर काम करते हैं, के अलावा अपने साधन पर सफर करते हुए भी मास्क पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भी किया था ट्वीट

बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि पंजाब में अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को यह निर्देश भी दे दिए हैं कि राज्य के सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने संबंधी एडवायजरी जारी कर दी जाए।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा- आप साधारण कपड़े का मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हो और आपसे अपील है कि कपड़े के मास्क को हर रोज साबुन या डिटर्जेंट से धोएं। जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क पहनकर ही जाएं। कैप्टन ने आह्वान किया था कि आओ सभी मिलकर अपनी सुरक्षा और साफ-सफाई को यकीनी बनाएं और कोविड-19 से अपना और अपने लोगों का बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed