{"_id":"5e81b91d8ebc3e76876a23d4","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-leopard-caught-in-vvip-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः कर्फ्यू के बीच वीवीआईपी सेक्टर-5 में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत से टीम ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः कर्फ्यू के बीच वीवीआईपी सेक्टर-5 में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत से टीम ने किया काबू
Tue, 31 Mar 2020 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ
- फोटो : अजय वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की दहशत के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में तेंदुआ मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह सेक्टर-5 की कोठी नंबर 50 में तेंदुआ देखे जाने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद तेंदुए को कोठी परिसर के अंदर मौजूद पेड़ों के बीच छिपा देखकर वाइल्ड लाइफ विंग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए। देखते ही देखते तेंदुआ कुछ ही देर में दूसरी कोठी में पहुंच गया। पांच घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
सेक्टर-17 में दिख चुका है बारहसिंघा
कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में बारहसिंघा दिखाई पड़ा था। सोमवार को तेंदुआ के कोठी में घुसने से लोग दहशत में आ गए। सेक्टर-5 में उच्चाधिकारियों के साथ ही मंत्रियों और जजों के आवास हैं। तेंदुए के आने से सेक्टर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन