फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, Hello Doctor, Question Ansers to Medical Consultant

एक्स-रे से पता चलेगा साइनोसाइटिस, भाप से थोड़ी राहत मिल सकती है, डॉक्टर से सवाल और जवाब

Fri, 17 Apr 2020 01:46 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Apr 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, Hello Doctor, Question Ansers to Medical Consultant
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानियां दूर करने के लिए शुरू की अमर उजाला हेल्पलाइन में सवालों के जवाब दिए सेक्टर 34 स्थित दा ईएनटी क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. नितिन माथुर ने...
विज्ञापन


सवाल: मुझे काफी समय से गले में दिक्कत है। जैसे बलगम जमा हुआ हो। कोल्ड नहीं है। फिर भी खराश रहती है। विक्स की गोली खाने से थोड़ा आराम मिलता है। उसके बाद फिर से खराश होने लगती।
विज्ञापन

- तमन्ना, पिंजौर
जवाब: इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला, नाक से रेशा गिर रहा हो या पेट में एसिड बनकर उनके गले में आ रहा हो। इससे अक्सर गले में इरिटेशन बनी रहती है। इसे गर्ड की समस्या कहते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज एसिडिटी की दवा ले सकता है। कुछ दिन से खाने से आराम आता है। मरीज को खाने-पीने में परहेज रखना पड़ता है। खाने में ज्यादा मिर्च-मसाला न हो, बहुत गर्म चीजों को खाने से परहेज रखें। पानी खूब पीएं। ऐसे मरीजों को खाना खाने के बाद तुरंत नहीं लेटना चाहिए। सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना खाएं। जिन मरीजों में शुगर और थाइराइड की प्राब्लम होती है, उनमें इस तरह की दिक्कत देखी गई है। एक बार शुगर और थाइराइड का भी टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: मेरी बहन की उम्र 54 वर्ष है। उसके कान में काफी वैक्स है, जो पत्थर की तरह दिखती है। इसके लिए क्या उपाय है।
- अनु महाजन, जीरकपुर
जवाब: कुछ लोगों में वैक्स कम बनता है तो कुछ में ज्यादा है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। जो खुद से निकलती रहती है। इसे निकालने के लिए कुछ लोग ईयर बर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वैक्स अंदर की ओर चली जाती है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ईयर बर्ड न डालें। वैक्स साफ्टनर मेडिसिन आती है। उसे कान में डालें। कुछ दिनों बाद अपने आप बाहर आ जाएगा। यदि नहीं आता है तो किसी डॉक्टर को दिखाएं। खुद से न निकालें।

सवाल: मेरा लेफ्ट कान कई बार बंद हो जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे कुछ भरा है। कम सुनाई पड़ता है। इसका क्या कारण है। कोई दवाई बताइए।
- सुरेश मौर्या, स्वामी एनक्लेव बलटाना
जवाब: यह समस्या कुछ लोगों में वैक्स की वजह से हो सकती है। वैक्स परदे के आगे आ जाती है तो कान बंद हो जाता है और हटने पर कान खुल जाता है। कुछ लोगों को परदे की प्राब्लम होती है। जिन लोगों में जुकाम की शिकायत रहती है। कान और नाक को जोड़ने वाली एक पाइप होती है, जो ब्लॉक हो जाती है। इसके ब्लॉक होने से कान का परदा पीछे खिंच जाता है। यदि यह बार-बार हो रहा है तो किसी को दिखा दिखाएं और कान में कोई ड्राप ना डालें।

सवाल: मेरी उम्र 66 साल है। मेरे नाक से रेशा बहुत निकलता है। नाक में डालने के लिए ऐमोकसोसलीन दवाई का इस्तेमाल कर रहा हूं। कैप्सूल भी खाए हैं।
- जगजीत शर्मा, रामगढ़, पंचकूला
जवाब: आपको साइनोसाइटिस की प्राब्लम हो सकती है। नाक के साइड पर जगह होती है, जिसमें रेशा जमा होता है और वहां से रेशा धीरे-धीरे निकलता रहता है। इसका डाइग्नोज एक्स-रे से ही होगा। यदि एक्सरे में साइनोसाइटिस आता है तो उसका इलाज करवाना होगा। नाक में ड्राप न डालें। स्टीम ले सकते हैं। नाक में दवा डालने से दूसरी प्राब्लम हो सकती हैं।

सवाल: मेरा बेटा ढाई साल का है। उसके कान में बहुत खुजली होती है। इतनी ज्यादा कि कान में घाव हो गया है। वैक्स की दवा दी, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ।
- सुरेश, सेक्टर 56 चंडीगढ़
जवाब: कुछ बच्चों में डैंडर्फ, कोल्ड और कान में इंफेक्शन की वजह से खुजली रहती है। यदि काफी दिन से है और बच्चे ने घाव बना लिया है तो पहले किसी को दिखा लें। यदि बच्चे में डैंडर्फ, कोल्ड और इंफेक्शन की प्राब्लम नहीं है तो कोई माइश्चर या नारियल का तेल लगाएं। इससे खुजली नहीं होगी, लेकिन पहले बच्चे को दिखाना जरूरी है।

सवाल: मेरी उम्र 36 साल है। मेरे गले में अक्सर खराश बनी रहती है। छींके आती है और बलगम की भी शिकायत रहती है।
- अंकित, सेक्टर 23 चंडीगढ़
जवाब: यह एलर्जी की शिकायत हो सकती है। यह पता करना होगा कि आपको किससे एलर्जी है। उस चीज से दूर रहे। आप एंटी एलर्जी की दवा ले सकते हैं।

सवाल: डॉक्टर साहब, जब से कोरोना आया है, तभी से कहा जा रहा है कि गर्म पानी पीते रहे। इससे क्या फायदा होता है।
- आनंद, सेक्टर 27 पंचकूला
जवाब: अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसा बताया जा रहा था कि गर्मियों में यह वायरस खत्म हो जाएगा। इस वजह से शायद यह बात हो रही हो। गर्म पानी पीने से गला साफ रहता है।

आज के हमारे एक्सपर्ट
आज हमारे विशेषज्ञ डेंटल सर्जन डा. सुमित राजपाल हैं। मोहाली के कॉस्मो हास्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं और खासतौर पर बच्चों के दांतों के विशेषज्ञ हैं। आप डॉ. सुमित से बच्चों के साथ बड़ों के भी सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com  पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। अपना नाम, उम्र, जगह के बारे में लिखना न भूलें। अधूरे सवालों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed