फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Roadways Buses for UP Labourers

कोरोना और लॉकडाउनः हरियाणा रोडवेज की बसों ने घर पहुंचाए मजदूर, यूपी सीएम योगी की थी अपील

Mon, 30 Mar 2020 05:50 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 30 Mar 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Roadways Buses for UP Labourers
हरियाणा रोडवेज बस
हरियाणा रोडवेज बाहरी मजदूरों को घर तक पहुंचाने में मददगार साबित हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर 1000 रोडवेज बसें मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए शनिवार को रवाना की गई थी। ये बसें उत्तर प्रदेश व बिहार के अनेक जिलों में यात्रियों को छोड़कर अब वापस लौट रही हैं। शनिवार को दिल्ली में बने हालात के बाद इन बसों को भेजा गया था। रोडवेज के रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व दिल्ली डिपो की बसों को मजदूरों को घर तक छोड़ने का जिम्मा मिला था।
विज्ञापन


सैकड़ों रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी बखूबी निभाई। रोडवेज कर्मचारियों को 28 मार्च रात 9:30 बजे अचानक ड्यूटी पर बुलाया गया। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बस लेकर दिल्ली जाने के आदेश दिए। दिल्ली पहुंचने पर बाहरी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा रोडवेज कर्मचारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनियां, उप महासचिव बलबीर जाखड़, प्रेस प्रवक्ता श्रवण कुमार जांगड़ा एवं राज्य कार्यालय सचिव जयकुंवर दहिया ने बताया कि मजदूरों की सच्चाई जानकर बहुत दुख हुआ है। उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था, दुकानदार उधार राशन नहीं दे रहे थे। मकान मालिक ने कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से उन्हें घर से जाने के लिए बोल दिया था। इसी मजबूरी में उन्हें छोटे बच्चों व समान के साथ घर को निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने मजदूरों को ऐसे डर के माहौल में उनके घर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। जिसके लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करती है।


अब नहीं जाएगी कोई बस
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा है कि हरियाणा से अब दूसरे प्रदेश के लिए कोई और बस नहीं जाएगी। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने और दिल्ली के हालात को देखते हुए 1000 बसें भेजी थीं। अब कोई बस नहीं चलेगी, लोग अपने घरों में रहें, बाहर न निकलें।

डिपो अनुसार भेजी गई बसें
रोहतक-100
सोनीपत 153
पानीपत 75
फरीदाबाद 125
गुरुग्राम 100
पलवल 75
नूंह 75
झज्जर 125
रेवाड़ी 100
जींद 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed