फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Stepped Back from Order to Open Stationary Shops

लॉकडाउनः हरियाणा सरकार ने वापस लिए आदेश, नहीं खुलेंगी किताब, एसी, कूलर, पंखों की दुकानें

Tue, 21 Apr 2020 04:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Stepped Back from Order to Open Stationary Shops
फाइल फोटो

हरियाणा में बंद के दौरान किताबों, एसी, कूलर और पंखों की दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानदार स्कूल, कॉलेज के छात्रों को पुस्तक वितरण नहीं कर पाएंगे। एसी, कूलर व पंखे बेचने के अलावा इनकी मरम्मत की दुकानें खोलने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्तायुक्त धनपत सिंह ने पुराना निर्णय वापस लेते हुए नया आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सभी प्रशासनिक सचिवों, मंडलायुक्तों व डीसी को इन आदेशों की अनुपालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। सरकार ने 19 अप्रैल को ही यह आदेश जारी किया था कि राष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही छूट के दौरान, किताबों, एसी, कूलर, पंखे बेचने और उनकी मरम्मत की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन


एक दिन बाद ही यह आदेश पलट दिया गया। चूंकि, किताबों की दुकानों के साथ ही एसी, कूलर व पंखों की दुकानों पर भीड़ जुटने का अंदेशा था। जिससे वायरस फैलने के आसार थे। नया सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए स्कूल, कॉलेज के बच्चों की भीड़ निसंदेह किताबें खरीदने के लिए जुटनी थी। गर्मी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, इसलिए नए एसी, कूलर व पंखे खरीदने के साथ ही पुरानों की लोगों को मरम्मत करानी है। दुकानों के खुलने से बंद बेअसर हो सकता था। इसलिए फिलहाल इन दुकानों को बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed