फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Decision Refarding Electricity in Village Areas

लॉकडाउनः हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- ग्रामीण क्षेत्र में अब रात को नहीं लगेगा बिजली कट

Fri, 10 Apr 2020 02:32 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Decision Refarding Electricity in Village Areas
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल बनाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात को कोई बिजली कट नहीं लगेगा। गांवों में पूरी बिजली आपूर्ति होगी। गांवों व शहरों में अभी तक कोई ब्रेकडाउन नहीं हुआ है। अगर ब्रेकडाउन होता है तो संबंधित क्षेत्र के एसडीओ 15 मिनट में मौके पर रिपोर्ट करेंगे। लॉकडाउन के दौरान किसी भी उपभोक्ता का दो महीने का बिजली का बिल आता है तो उस पर सरचार्ज नहीं लगाया जाएगा। बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश की विभिन्न जेलों से 4057 बंदियों को पैरोल व बेल पर छोड़ा गया है, ताकि संक्रमण का फैलाव न होने पाए। अब इसी कड़ी में आगामी दिनों में 500 बंदियों व कैदियों को पैरोल व बेल पर छोड़ा जाएगा। सभी जेल सैनिटाइज की गई हैं। उन्होंने कोरोना के चलते अपने ऐच्छिक कोटे से हरियाणा कोविड राहत कोष में तीन करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है। यह राशि कोटे में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिली थी।
विज्ञापन


जिस दौर से आज प्रदेश गुजर रहा है, उसे देखते हुए मानवता के नाते इस राशि को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हरियाणा कोविड राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। रणजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से आज पूरी दुनिया संकट में है। कोई भी देश व प्रदेश इससे अछूता नहीं है। हर प्रदेशवासी की आज यही प्राथमिकता होनी चाहिए। जब तक कोरोना के इस संकट से हम निजात नहीं पा लेते हैं, तब तक हर माह की सैलरी भी राहत कोष में देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली मंत्री ट्विटर पर सक्रिय, शिकायत पर तुरंत ले रहे एक्शन
लॉकडाउन के चलते बिजली मंत्री रणजीत सिंह अपने ऑफिशियल टविटर हैंडल पर पूरी तरह से सक्रिय हैं। वे स्वयं नियमित रूप से ट्विटर हैंडल को देखकर शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हैं। कोई भी व्यक्ति उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शिकायत भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed