फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Corona Warriors in Hospitals

कोरोना वॉरियर्सः बेटी की देखभाल करने के साथ पति और पत्नी निभा रहे फर्ज, भाई-भाभी भी तैनात

Wed, 15 Apr 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Corona Warriors in Hospitals
कोरोना वॉरियर जयवीर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी से जंग में देशभर के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ के अलावा अस्पताल का अन्य स्टाफ जी जान से जुटा हुआ है। अपनी जान की परवाह न कर ये लोग मरीजों के इलाज और सेवा में लगे हुए हैं। कई डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ तो ऐसा है जो 15 दिनों से घर तक नहीं जा रहा। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों और परिवार का मोह छोड़कर कोरोना के मरीजों के इलाज में दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक कोरोना कमांडो हैं पीजीआई चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर जयवीर व उनकी पत्नी इंद्रावती। दोनों की चार साल की एक बेटी है। जयवीर की ड्यूटी इस समय पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल की आईसीयू में लगी है। वहीं, उनकी पत्नी इंद्रावती चाइल्ड केयर लीव लेकर बेटी की देखभाल कर रही हैं। बेटी की देखभाल के लिए दोनों बारी-बारी से नौकरी करते हैं ताकि माता पिता के फर्ज के साथ कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन


जयवीर उनकी पत्नी के अलावा उनके बड़े भाई और भाभी भी पीजीआई में तैनात हैं। जयवीर व उनकी पत्नी अलग-अलग दिनों में ड्यूटी कर रहे हैं। जयवीर का कहना है कि परिवार में हम दोनों भाई और हमारी पत्नियां पीजीआई में सालों से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। जयवीर ने बताया कि उनकी सात दिनों की आईसीयू ड्यूटी के बाद वो 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। उस समय इंद्रावती वापस ड्यूटी पर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर बताते हैं कि अन्य वार्ड में ड्यूटी करने की बजाय आईसीयू में काम मुश्किल है। वहां पलक भी झपकाना मुश्किल होता है। उस पर अगर रात की ड्यूटी हो तो चौकसी और ज्यादा रहती है क्योंकि यहां गंभीर मरीज होते हैं। ऐसे में उनकी पल-पल की गतिविधि देखनी पड़ती है। हम अपनी सुरक्षा की व्यवस्था करके शाट प्रतिशत ड्यूटी के दिए समर्पित रहने वालों में से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed