फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Controversy on Quarantine People in Haryana

हरियाणाः कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से आए लोगों को क्वारंटीन करने पर विवाद, मंत्री अनिल विज को पत्र

Wed, 15 Apr 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Controversy on Quarantine People in Haryana
मंत्री अनिल विज
हरियाणा में देशभर के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से आए लोगों को क्वारंटीन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर पूरे प्रदेश में इनका डाटा जुटाकर सरकार को दे रहे हैं, अकेले जींद जिले में अब तक 4500 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मुख्यालय ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


इससे स्वास्थ्य सुपरवाइजर व बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल गिरा है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर पूछा है कि कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से आए लोगों की जानकारी सरकार को देनी है या नहीं। वह इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कराएं।
विज्ञापन


संघ के राज्य प्रधान राममेहर वर्मा ने पत्र में लिखा है कि सुपरवाइजर व बहुद्देश्यीय कर्मचारी जी जान से काम कर रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए हतोत्साहित किया जा रहा है। बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन करना है, इसे लेकर भी स्थिति साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें विदेश से आए लोगों व जमातियों को ही क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री मुख्यालय से ये भी निर्देश लिखित में जारी करा दें कि किसे होम क्वारंटीन करना है और किसे नहीं, जिससे फील्ड में काम करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed