फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, CM Ordered to Quarantine People of Other States Coming to Punjab

पंजाबः दूसरे राज्यों से आने वालों को एकांतवास में रखने का आदेश, सरहद पर ढील देने से इनकार

Fri, 01 May 2020 12:24 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, CM Ordered to Quarantine People of Other States Coming to Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को गांव स्तर पर एकांतवास के लिए तैयार इमारतों में रखने का आदेश दिया। कहा कि भले ही कोई केस पॉजिटिव हो या निगेटिव सभी लोगों को लाजिमी तौर पर एकांतवास में रखने के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन


सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों, एसएसपी/ पुलिस कमिश्नरों के साथ चली वीसी में सीएम ने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को 21 दिनों का एकांतवास समय पूरा होने के बाद ही घर जाने की आज्ञा दी जाए। जहां तक संभव हो इन व्यक्तियों में से पॉजिटिव और निगेटिव पाए जाने वालों को अलग-अलग इमारतों में अलग-अलग रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह सरपंचों के साथ मिलकर गांवों में एकांतवास के लिए स्कूलों और दूसरी इमारतों की पहचान करें।
विज्ञापन


चार दिनों में 6763 लोग अन्य राज्यों से पंजाब पहुंचे
बैठक में बताया गया कि चार दिनों में अब तक नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) से 3525 श्रद्धालु, कोटा (राजस्थान) से 153 विद्यार्थी आए हैं। इसके अलावा फाजिल्का-राजस्थान सरहद पर 3085 मजदूर आए हैं। नांदेड़ साहिब से आने वालों में से अब तक 577 व्यक्तियों की टेस्ट रिपोर्ट आ गई है, जिनमें से 20 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को 105 ताजा पाए गए पॉजिटिव मामलों में से 98 बाहर से आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की सरहद पर किसी भी ढील से इनकार

सीएम ने सरहद पर किसी भी तरह की ढील देने से इनकार करते हुए कहा कि सरहद सख्ती के साथ सील ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को लेने के लिए संबंधित राज्यों से आने वाली बसों को पममिट/मंजूरी के बिना पंजाब में दाखिल होने की इजाजत देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों को सरहद को सील करने को सख्ती से पालन करवाने के आदेश देते हुए कहा, ‘‘हम किसी को भी उपयुक्त प्रक्रिया के बिना दाखिल होने की आज्ञा नहीं देंगे।’’ कुछ डिप्टी कमिश्नरों ने बताया कि वह अपने जिलों में सिर्फ जरूरी वस्तुओं वाले ट्रकों को ही दाखिल होने की इजाजत दे रहे हैं।

ढाई लाख में से सिर्फ 3600 उद्योग ही खुलने योग्य
राज्य की अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए उद्योगों को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को इन्हें खोलने की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में 2.5 लाख से अधिक उद्योगों में से सिर्फ 3600 के लगभग उद्योग ही खुलने योग्य हैं और इनमें से भी अब तक केवल 1100 उद्योगों के चलने का चयन हुआ है। लुधियाना के डीसी ने मास्टर प्लान के मुताबिक निर्धारित इलाकों में जो उद्योग फोकल प्वाइंट और इंडस्ट्रियल इस्टेटों में स्थित नहीं हैं, को चलाने की इजाजत देने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि राज्य का 95 प्रतिशत उद्योग लुधियाना में हैं, जिस कारण पंजाब की अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए इन उद्योगों को चलाना जरूरी है। उन्होंने राज्य के सभी मिल्क प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ चलाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed