{"_id":"5e9d5bbf8ebc3e768b4996d3","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-amar-ujala-hello-doctor-helpline-medical-consultant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में डॉक्टर से पूछे बिना दवा बंद नहीं करनी है, पढ़ें लोगों के सवाल और एक्सपर्ट के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में डॉक्टर से पूछे बिना दवा बंद नहीं करनी है, पढ़ें लोगों के सवाल और एक्सपर्ट के जवाब
Mon, 20 Apr 2020 02:11 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला हेल्पलाइन में रविवार को सवालों के जवाब दिए अपोलो क्लीनिक व हीलिंग हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलाजिस्ट डॉ. तरनदीप सिंह ने...
सवाल: मेरी उम्र 35 साल है। मुझे बीच-बीच सीने में हल्का भारीपन महसूस होता है। लेकिन चलने या दौड़ने में ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ है। मुझे क्या करना चाहिए।
- राजपाल, पंचकूला
जवाब: छाती में दर्द हार्ट, गैस, मांसपेशियों और अन्य वजहों से भी हो सकता है। जो दर्द चलने-फिरने से नहीं होता है, ज्यादातर हार्ट से संबंधित नहीं है। लेकिन परेशानी लगातार बढ़ रही हो तो आपको किसी फिजीशियन या कार्डियोलाजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
सवाल: मेरे हार्ट में स्टेंट पड़ा हुआ है। टहलता हूं तो चेस्ट में बाईं तरफ दर्द होता है। इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए।
- निखिल, चंडीगढ़
जवाब: इसमें यह देखना जरूरी है कि दर्द कब से है। स्टेंट कब पड़ा था। आपकी हिस्ट्री देखनी पड़ेगी। आपका जहां भी इलाज चल रहा है, वहां जरूर संपर्क करें। आप को जो दवाई बताई गई है, उसे बंद नहीं करना है। हेल्दी लाइफ स्टाइल को फॉलो करें। स्मोकिंग न करें। इस दर्द को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
सवाल: मेरी उम्र 66 साल है। चार साल पहले बीपी 270 पहुंच गया था। तब से मैं दवा टेलमा 40 एमजी ले रहा हूं। अब कुछ समय से बाई तरफ सीने में कभी-कभी दर्द महसूस होता है। अब बीपी 140/90 के करीब है।
- जगजीत शर्मा, रामगढ़ पंचकूला
जवाब: यह लक्षण हार्ट डिजीज के हो सकते हैं। आपको बीपी की भी शिकायत है। आप किसी कार्डियोलाजिस्ट को दिखाएं। आपकी शुगर, कोलेस्ट्राल, किडनी फंक्शन टेस्टिंग जरूरी है। इसके अलावा आपको नियमित रूप से घर पर बीपी चेक करते रहें।

सवाल: डॉक्टर जी, मुझे करीब दस साल से डायबिटीज है। इसे कंट्रोल में रखता हूं। ब्लड प्रेशर व हाइपरटेंशन की कोई शिकायत नहीं है। इस स्थिति में अपने हार्ट का कैसे ध्यान रखूं। मुझे क्या कदम उठाने चाहिए।
- रमेश रावत, चंडीगढ़
जवाब: रावत जी, आपने अपनी उम्र नहीं बताई है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपनी शुगर चेक करने और दवा लेने की आवश्यकता होती है। डायबिटीज के मरीजों में कई सारे रिस्क फैक्टर होते हैं। ऐसे मरीजों का हम रेग्युलर कोलेस्ट्राल, थायराइड, बीपी, किडनी फंक्शन का भी मूल्यांकन करते हैं। आप किसी कार्डियोलाजिस्ट से परामर्श कर ईसीजी, हार्ट का इको एवं टीएमटी (ट्रीडमिल टेस्टिंग) करवा सकते हैं। इससे आपको अपनी हार्ट की स्थिति का पता लगता रहेगा।
सवाल: मेरा इलाज सेक्टर-32 में चल रहा है। करीब तीन साल पहले स्टेंट पड़े थे। दवाइयां चल रही हैं। लॉकडाउन की वजह से फॉलोअप नहीं हो पाया है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि दवा चालू रखूं या बंद कर दूं। फिलहाल मुझे दिक्कत नहीं है।
- हेमराज, खरड़
जवाब: हेमराज जी, आपको डॉक्टर से परामर्श बिना दवा बंद नहीं करनी है। यदि किसी कारणवश फॉलोअप नहीं कर पाते हैं तो आप टेली मेडिसिन के माध्यम से अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
आज के हमारे एक्सपर्ट
आज हमारे विशेषज्ञ आई विशेषज्ञ डा. अवनीश हैं। आप इनसे आंखों से संबंधित कोई भी परामर्श ले सकते हैं। आप सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। अपना नाम, उम्र, जगह के बारे में लिखना न भूलें। अधूरे सवालों को शामिल नहीं किया जाएगा।