फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Administration Orders Regarding Violation of Curfew

कोरोना वायरसः यूटी प्रशासन का फरमान, कर्फ्यू तोड़ा तो सार्वजनिक होंगे फोटो-नाम, सोशल बॉयकॉट भी

Tue, 31 Mar 2020 10:45 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 31 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Chandigarh Administration Orders Regarding Violation of Curfew
कर्फ्यू तोड़ने वालों का चालान काटता ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़वासी अभी भी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और कर्फ्यू के बावजूद घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों से अब प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कर्फ्यू के बावजूद बेवजह बाहर घूमने वालों के नाम और फोटो प्रशासन सार्वजनिक करने और सोशल बायकॉट करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने पार्षदों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मदद मांगी है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में लोगों को कर्फ्यू भी घर में नहीं रोक पा रहा है। कर्फ्यू को मजाक समझकर लोग पुलिस को चकमा देकर शहर में घूम रहे हैं। इसे रोकने के लिए ही प्रशासन नेम एंड शेम की तैयारी कर रहा है। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि कर्फ्यू तोड़ने वालों के नेम एंड शेम और सोशल बायकॉट करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अगले एक-दो दिनों में इस पर फैसला ले लिया जाएगा क्योंकि लोग अभी भी बेवजह सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें प्रशासन की पार्षद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और एनजीओ सहायता कर सकते हैं क्योंकि सिर्फ पुलिस और प्रशासन ही सब कुछ नहीं कर सकता है। नेम एंड शेम के तहत अगर ऐसा होता है तो कर्फ्यू तोड़ने वाले व्यक्तियों के नाम और तस्वीरें शहर के सार्वजनिक जगहों पर लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग लेकर जाता दिखे प्रवासी मजदूर तो 112 पर करें कॉल

चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों का पलायन रोकने के लिए एडवाइजर ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी मजदूर सड़क पर बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे तो वह 112 नंबर पर फोन कर उसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए मलोया के कम्युनिटी सेंटर में शेल्टर होम बनाया है।

यहां प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था, मेडिकल जांच व खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सांसद किरण खेर ने भी सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि मुसीबत के इस समय में सभी शहरवासी प्रवासी मजदूरों की मदद करें और अगर कोई सड़क पर जाता दिखाई देता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed