फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Appeal for Donation to Face Epidemic

#Ladengecoronase: पिता ने एक महीने की सैलरी तो बेटे ने क्रिकेट किट खरीदने की राशि फंड में दी

Wed, 01 Apr 2020 04:12 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Appeal for Donation to Face Epidemic
बच्चे ने पीएम केयर्स फंड में दिए गुल्लक में जमा पैसे - फोटो : अमर उजाला
...पापा मैं क्रिकेट किट खरीदने के लिए जमा रुपये पीएम केयर्स फंड में दान करना चाहता हूं, ताकि जिन लोगों के पास खाने के लिए रुपये नहीं हैं, उनकी मदद हो सके। कोरोना महामारी के कारण जिन लोगों को समस्या हुई है, उनके लिए आप भी मदद करिए न प्लीज...।
विज्ञापन


यह शब्द हैं सेक्टर 39 निवासी नौ वर्षीय वीर चौधरी के। वह टीवी चैनलों पर लोगों की समस्याएं देखकर बस उनकी हर संभव मदद करना चाहता है। वीर के पिता सचिन चौधरी सेक्टर-32 स्थित फायर स्टेशन में फायरमैन के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


बेटे की बात सुनकर सचिन ने बेटे की गुल्लक से निकले सात हजार रुपये और अपनी एक महीने की सैलरी 38 हजार रुपये प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फंड में दान कर दिए। वीर चौधरी पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह सेक्टर-40 स्थित क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर नई क्रिकेट किट खरीदने के लिए रोजाना पिता द्वारा दिए गए पैसे इकट्ठा करता था। कोरोना वायरस के बढ़ते केस की वजह से पिछले काफी दिनों से क्रिकेट एकेडमी को बंद कर दिया गया है, ऐसे में अब वीर घर पर ही रह कर क्रिकेट की प्रैक्टिस करता है।

ऐसे आया आइडिया

सचिन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि पीएम केयर्स फंड में पैसा जमा कर देश की भलाई की जा सकती है, ताकि इन पैसों से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोका जा सके। मोदी जी की बात सुनकर उनके बेटे वीर ने अपनी गुल्लक में इकट्ठे किए पैसों को दान करने की सोच ली। साथ ही मुझे भी पैसे दान करने के लिए प्रेरित किया।

रोजाना बेटे को मिलते हैं 50 रुपये
फायरमैन सचिन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से बेटा वीर नई क्रिकेट किट खरीदने के लिए जिद कर रहा था। इसलिए उन्होंने उसे रोजाना 50 रुपये देना शुरू कर दिया। वह इन पैसों को गुल्लक में इकट्ठा कर रहा था। इस बीच कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। माहौल देखते हुए उसने मदद करने की सोची और अब वीर का कहना है कि वह किट बाद में खरीद लेगा।

ज्यादातर लोग दान कर रहे हैं पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देशवासियों से अपील की थी कि पीएम केयर्स फंड में पैसा जमा करके जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देशवासी आगे आएं। इसके बाद से लोग लगातार पीएम केयर्स फंड में पैसा जमा कर रहे हैं।  

लोगों को आगे आने की जरूरत
सचिन और उनके बेटे वीर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पीएम केयर्स फंड में पैसा जमा करवाएं, ताकि इस वैश्विक महामारी से बचा जा सके। साथ ही दूसरों लोगों को भी केयर्स फंड में पैसा जमा कराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed