फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, America Deported 76 Indians, Was Sent Illegalyy

अवैध ढंग से अमेरिका पहुंचे थे 76 हरियाणावासी, अब कबूतरबाजों पर होगी FIR, पैसा भी वापस करना होगा

Thu, 28 May 2020 04:35 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, America Deported 76 Indians, Was Sent Illegalyy
फाइल फोटो

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 76 हरियाणावासी अवैध तरीके से अमेरिका की सरहद में भेजे गए थे। कबूतरबाजों के चंगुल में फंसकर यह लोग अवैध ढंग से सीमा पार कर रहे थे। इसी वजह से इन्हें डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में यह खुलासा होने के बाद अब गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कबूतरबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि इन लोगों द्वारा ठगी गई रकम भी कबूतरबाजों से वापस दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह यह लोग वापस लौटे थे। जिसमें से 22 लोग संक्रमित पाए गए थे। सभी लोगों को पुलिस ने आसपास के होटलों में क्वारंटीन करवाया था। मालूम हो कि एक विशेष विमान से पंजाब के अमृतसर पहुंचे लगभग 160 भारतीय नागरिकों के एक समूह में हरियाणा के 76 यह लोग शामिल थे।


हरियाणा के विभिन्न जिलों के रहने वाले इन 76 निवासियों को पंचकूला लाया गया। जहां उनकी कोविड-19 और अन्य चिकित्सा जांच की गई। जिन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें उनके गृह जिलों में पृथक किया गया। जबकि कोरोना से संक्रमित 22 लोगों का पंचकूला के अस्पताल में इलाज हो रहा है।

मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ठगे गए इन लोगों की रकम वापस दिलवाई जाएगी। -अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed