फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Indian Army Practice for Soldiers Safety

कोरोना: देशों के सफल अनुभवों से स्वास्थ्य सेवाएं निखारेगी भारतीय सेना, ताकि सुरक्षित रहें जवान

Wed, 15 Jul 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jul 2020 12:07 PM IST
सार

  • जान रही उन देशों के प्रयास व प्रैक्टिस के नतीजे, जिन्होंने कर रखा है महामारी को नियंत्रित
  • ऐसे देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से विभिन्न पहलुओं पर ली जा रही विस्तृत जानकारी
  • बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर भारतीय सेना हुई और गंभीर

विज्ञापन
Coronavirus, Indian Army Practice for Soldiers Safety
भारतीय सेना

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर भारतीय सेना और ज्यादा गंभीर हो गई है। सैन्य जवान और अफसर इस संक्रमण से महफूज रहें। इसके लिए अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीय सेना और मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना अब उन देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उनकी प्रैक्टिस व प्रयासों के नतीजे जान रही है।
विज्ञापन


जिन्होंने अभी तक इस महामारी को अपने देश में खास रणनीति के तहत नियंत्रित किया हुआ है। इन देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से इस महामारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस के विशेषज्ञ विस्तृत जानकारी व उनके अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका मकसद है की विभिन्न देशों की इस संदर्भ में बेस्ट प्रैक्टिस और प्रयासों के नतीजों को ध्यान में रखते हुए सैन्य अस्पतालों व इस महामारी के लिए बनाए गए कोविड-19 अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। जिससे सैन्यकर्मियों को इस महामारी की चपेट से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों की रणनीति समझ रही सेना

भारतीय सेना ने वेबिनार के जरिये कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस  व वियतनाम के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उनकी बेस्ट प्रैक्टिसेज और महामारी से लड़ने की रणनीति का अनुभव सांझा किया है। भारतीय सेना को यह मंच मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के तत्वावधान में इंडियन टेक्निकल एंड इकोनामिक कारपोरेशन प्रोग्राम के तहत उपलब्ध करवाया गया है।

सेना के मेडिकल अफसर इन देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से इसलिए उनके अनुभव जान रही है, क्योंकि अप्रैल से लेकर अभी तक इन चारों देशों ने एक खास रणनीति के तहत इस खतरनाक संक्त्रस्मण को नियंत्रण में रखा हुआ है। वियतनाम में कुल 372 संक्त्रस्मण के मामले हैं और कोई मौत नहीं है।

इसी तरह लाओस में 19 कोरोना पॉजिटिव थे, जो कि ठीक हो गए हैं। म्यांमार में 331 कुल संक्रमित मरीज हैं, जिसमें से 6 की मौत हुई है। कंबोडिया में 165 कोविड संक्रमित मरीजों में से 133 ठीक हो गए हैं और कोई मौत नहीं है।

सेना प्रमुख भी ले रहे महामारी से निपटने की तैयारियों का जायजा

भारतीय सेना के प्रमुख एमएम नरवणे भी अपने विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में दौरे के दौरान कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पिछले 2 दिनों से सेना प्रमुख वेस्टर्न और नार्दन कमांड के तहत जम्मू, पठानकोट, अमृतसर और फिरोजपुर सैन्य क्षेत्रों विजिट कर रहे हैं।

यहां अन्य मसलों पर बातचीत के साथ-साथ सेना प्रमुख ने स्थानीय सैन्य प्रशासन से कोविड-19 से निपटने की उनकी तैयारियों और इंतजामातों का भी जायजा लिया। बताते चलें कि सेना ने इस बाबत ऑपरेशन नमस्ते के नाम से एक जागरूकता अभियान भी चला रखा है। जबकि सेना ने अभी तक 50 से  सैन्य अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया हुआ है और 6 से अधिक वायरल टेस्टिंग लैब भी यहां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed