फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 10 New coronavirus positive cases found in Punjab

कोरोना से पंजाब में 17वीं मौत, 10 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 66 ठीक, पीड़ितों की संख्या हुई 287

Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 10 New coronavirus positive cases found in Punjab
पंजाब में कोरोना से छह माह की बच्ची की मौत।

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती छह माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12.45 बजे उसने आखिरी सांस ली। बच्ची का अंतिम संस्कार प्रशासन की देखरेख में सेक्टर-25 के श्मशान घाट में दोपहर 2.30 बजे किया गया गया। बच्ची की मौत के साथ ही पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

विज्ञापन


जालंधर में नौ और मोहाली में एक पॉजिटिव मिला
गुरुवार को पंजाब में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 9 जालंधर जिले से और 1 मोहाली जिले के नयागांव से है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 287 हो गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है, जिससे राज्य में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 66 हो गई है।
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना के मामलों की जिलेवार स्थिति- 

जिला कुल केस उपचाराधीन ठीक हुए मृत्यु
मोहाली  63   46 14 2
जालंधर 61 45 6 2
पटियाला 49 48 1 0
पठानकोट 24  23 0 1
नवांशहर 19 0 18 1
लुधियाना 16 9  3 4
अमृतसर 13 10 1 2
मानसा 11 10 1 0
होशियारपुर 7 2 4 1
मोगा 4 4 0 0
फरीदकोट 3 2 1 0
रोपड़ 3 1 1 1
संगरूर  3 3 0 0
कपूरथला  4 2 1 1
बरनाला 2 0 1 1
फतेहगढ़ साहिब 2  1 1 0
गुरदासपुर 1 0 0 1
मुक्तसर 1 1 0 0
फिरोजपुर 1 1 0 0
कुल 285 208 66 17

पठानकोट: 78 वर्षीय बुजुर्ग सहित पांच ने जीती कोरोना से जंग
पठानकोट जिले के 23 संक्रमितों में से 78 वर्षीय बुजुर्ग सहित पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार देर रात पांच लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। इनके साथ भेजी गई अन्य महिला की रिपोर्ट दूसरे फेज में भी पॉजीटिव आई। प्रशासन ने पांच लोगों को फूलों की वर्षा कर घर के लिए विदा किया। स्वस्थ होकर घर लौटे पांचों लोग सुजानपुर की संक्रमित मृतक महिला के परिवार से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा में एक और मरीज ने दी कोरोना को मात 
मानसा जिले के एक और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब मानसा में केवल 9 ही संक्रमित बचे हैं। डीसी मानसा गुरपाल सिंह चहल ने कहा कि इससे पहले भी 21 अप्रैल को एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

लुधियाना: बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती अमरपुरा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुरुवार को छुट्टी मिल गई है। उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। अभी तक लुधियाना से पांच मरीज कोरोना को हराकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इसमें एक जालंधर निवासी महिला भी शामिल है। वह सीएमसी अस्पताल में भर्ती थी। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि गुरुवार दोपहर बुजुर्ग महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

फतेहगढ़ साहिब में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाएं हुईं ठीक
औरंगाबाद महाराष्ट्र की दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट दोबारा निगेटिव आए हैं। दोनों को ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ से छुट्टी मिल गई है। सिविल सर्जन डा. एनके अग्रवाल ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब में अब कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। 

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं में से एक के सैंपल की रिपोर्ट बीते दिन निगेटिव आ गई थी और दूसरी की रिपोर्ट देर रात निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। अभी दोनों महिलाएं क्वारंटीन में रहेंगी। महिलाओं के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिन की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

होशियारपुर: चौथा मरीज निगेटिव, अब सिर्फ एक बाकी
होशियारपुर के एक और कोविड-19 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब महज एक ही कोरोना का मरीज बचा है और उसकी हालत भी ठीक है। जिले में 6 मरीज संक्रमित पाए गए थे जिनमें से एक बुजुर्ग पाठी मोरांवाली निवासी हरभजन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद बाकी 5 मरीजों में से तीन पहले ही ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं जबकि गुरुवार को एक और मरीज की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि उसे कल छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।

अब सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में महज एक ही पॉजिटिव मरीज है। जालंधर से चोरी-छिपे जिले में घुसे सात लोगों को कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के चलते सिविल अस्पताल लाया गया। बुखार के लक्षणों के चलते उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. शैलेष ने बताया कि उक्त लोग जालंधर से चोरी-चिपे जिले में घुस आए थे और दसूहा तक जा पहुंचे थे। 

गुरदासपुर में 198 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

गुरदासपुर जिले में कोरोना संदिग्ध 289 में से 198 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 90 रिपोर्ट पेंडिंग हैं। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है। उसके बाद कुल 289 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से 198 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आने वाले और 15 अन्य व्यक्तियों के दोबारा से सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई है। 

पटियाला के लिए राहत की खबर
गुरुवार का दिन जिले के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया। पटियाला शहर के कोरोना प्रभावित इलाके सफाबादी गेट के पास कैलाश नगर, कच्चा पटियाला एरिया और बुक्स मार्केट के 44 व 10 अन्य सैंपलों समेत कुल 54 की रिपोर्ट गुरुवार देर शाम तक निगेटिव आई है।

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को राजपुरा में जो 18 केस पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें से ज्यादातर में लक्षण नहीं पाए गए थे। इन सभी पॉजिटिव केसों की पहचान केवल कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिये ही संभव हो पाई है। बिना किसी लक्षण के इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों को तलाशना विभाग की एक बड़ी सफलता है। इन सभी के घरों और आसपास स्प्रे भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed