फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News: Death Case, Positive Case

Coronavirus: हरियाणा में 15904 लोग निगरानी में, अंबाला और सोनीपत में पांच नए मामले

Fri, 10 Apr 2020 10:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Apr 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News: Death Case, Positive Case
कोरोना, लॉकडाउन और बढ़ते मामले - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य महकमे ने अब 15904 लोगों को इस वक्त चिकित्सा निगरानी में रखा हुआ है। शुक्रवार को चार मामले सामने आए हैं, जिसमें से तीन अंबाला और एक मामला सोनीपत का है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक अभी तक 3527 लोगों के सैंपल संदिग्ध कोरोना की वजह से लिए गए हैं। जिसमें से 2447 लोगों के सैंपल निगेटिव आ गए हैं। जबकि 918 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुल पॉजिटिव मरीजों में से 22 कोरोना मरीज ठीक भी हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 28, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 34, हिसार में 1, जींद में 1, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 38, पलवल में 28, पानीपत में 4, पंचकूला में 5, रोहतक में 2, सिरसा में 3, सोनीपत में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुका है। जबकि करनाल, रोहतक और अंबाला में एक-एक मरीज की मौत भी इस वायरस से हो चुकी है। उधर, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इटली के 14 पॉजिटिव मरीजों को दाखिल करवाया गया था जिसमें से 13 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने

जिले में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला सामने आया है। फिलहाल व्यक्ति का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से पीड़ित के संपर्क में आए 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। व्यक्ति के बेटे ने बताया कि उनके पिता को 30 मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां 2 अप्रैल को टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

5 अप्रैल को जब व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर हालत के चलते उसे वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां दो बार जांच करवाई गई। तीसरी जांच में वो पॉजिटिव पाए गए। अब उनकी बेटी के ससुराल परिवार समेत उनकी पत्नी व बच्चों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

बेटी के ससुराल परिवार को गुरुग्राम में ही क्वारंटीन किया जाएगा। गुरुग्राम में उनके एक बेटे को क्वारंटीन किया गया है। मरीज के अपने परिवार में आठ लोग पत्नी, बेटा, बेटे की पत्नी, पोती, भाई और भाई की पत्नी हैं, जिन्हें क्वारंटीन कर लिया गया है। उनका एक बेटा प्रशासनिक अधिकारी है, जो अब करनाल में कार्यरत है, लेकिन वह पंचकूला में रह रहे हैं। एहतियात के तौर पर उनके बेटे ने भी प्रशासन को कहकर खुद को क्वारंटीन करवा लिया है। 

कोई विदेश जाने की या ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है   
संक्रमित मरीज के बेटे ने बताया कि उनकी कोई विदेश जाने की या ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात गुरुग्राम में डॉक्टरों ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी।  

शहर में कोरोना पॉजिटिव के दूसरे मामले की की सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है। - डॉक्टर योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed