{"_id":"5e7cbcd98ebc3e775321befe","slug":"coronavirus-haryana-news-in-hindi-one-more-corona-positive-case-found-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने वालों पर हरियाणा पुलिस सख्त, उल्लघंन करने पर 435 गिरफ्तार, कटे 1539 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने वालों पर हरियाणा पुलिस सख्त, उल्लघंन करने पर 435 गिरफ्तार, कटे 1539 चालान
Fri, 27 Mar 2020 10:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:07 AM IST
सार
- हरियाणा में कोरोना वायरस के अब 19 मामले, 96 लोग इन मरीजों के संपर्क में आए।
- 163 संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती, 122 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार अभी बाकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पानीपत में एक और नया केस आने के बाद यह आंकड़ा 19 हो गया है। इसी को लेकर सरकार बेहद चिंतित है और लगातार जरूरी एहतियात बरत रही है, क्योंकि 96 लोग ऐसे हैं कोरोना ग्रस्त इन मरीजों के संपर्क में आ चुके हैं। इसी बीमारी के मद्देनजर अब 10899 मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। प्रदेश सरकार भी लोगों से अपील कर रही है कि वे अधिक से अधिक घरों में ही रहें। बहुत जरूरी काम जब तक न हो तब तक वह घरों की दहलीज न लांघे।
विज्ञापन
हरियाणा में अब 163 संदिग्ध मरीज ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि 526 संदिग्ध लोगों के सैंपल अभी तक स्वास्थ्य महकमा जांच के लिए भेज चुका है। जिसमें से 388 सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं। जबकि 122 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 645 मरीज ऐसे हैं, जो 28 दिन का मेडिकल सर्विलांस पूरा कर चुके हैं। लेकिन फिर भी इन मरीजों पर स्वास्थ्य महकमे की पूरी निगरानी है। मेडिकल सर्विलांस में चल रहे 10899 लोगों में से 10803 लोग विभिन्न देशों से हरियाणा वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
261 एफआईआर, 435 गिरफ्तार, 1539 चालान
हरियाणा में अभी भी बहुत से लोग लॉकडाउन के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। लोग बिना वजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिस पर पुलिस एक्शन ले रही है। इन्हीं लापरवाह लोगों की वजह से उन लोगों को भी पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है, जो किसी अति आवश्यक कार्य की वजह से घरों से निकलते हैं और फिर पुलिस कर्मचारियों से उलझ जाते हैं। हरियाणा में अभी तक लॉकडाउन की अवहेलना करने पर 261 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिसके तहत 435 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस 1539 वाहनों का चालान कर चुकी है। जिसमें से सैकड़ों वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन