{"_id":"5e8448ec8ebc3e768d063aa9","slug":"coronavirus-curfew-fire-in-thread-factory-at-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः कर्फ्यू के बीच हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः कर्फ्यू के बीच हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक को लाखों का नुकसान
Wed, 01 Apr 2020 05:20 PM IST
खुशबू गोयल
वरिंदर राणा, लुधियाना
वरिंदर राणा, लुधियाना
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरके रोड स्थित एक हौजरी फैक्टरी में बुधवार सुबह 5.15 बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग 8 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी में पड़ा लाखों का माल जलकर राख हो चुका है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहादुर के रोड पर जेपी निटवियर की तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी है। बुधवार सुबह पांच बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। फैक्टरी बंद होने के कारण मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को देने के साथ फायर बिग्रेड को दी।
पहले फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैलना शुरू हो गई। इसके बाद अन्य फायर स्टेशन से भी गाड़ियां मौके पर मंगवाई गईं। आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आठ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान 130 गाड़ियां पानी डाला गया।
विज्ञापन
फायर अफसर सृष्टि नाथ ने बताया कि आठ घंटे लगातार फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रही हैं। 130 गाड़ियां पानी डालने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है। फैक्टरी में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका है।