फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Curfew, Fire in Thread Factory at Ludhiana

लुधियानाः कर्फ्यू के बीच हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक को लाखों का नुकसान

Wed, 01 Apr 2020 05:20 PM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, लुधियाना
वरिंदर राणा, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Curfew, Fire in Thread Factory at Ludhiana
फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
बहादुरके रोड स्थित एक हौजरी फैक्टरी में बुधवार सुबह 5.15 बजे अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग 8 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी में पड़ा लाखों का माल जलकर राख हो चुका है।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहादुर के रोड पर जेपी निटवियर की तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी है। बुधवार सुबह पांच बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। फैक्टरी बंद होने के कारण मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को देने के साथ फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन


पहले फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैलना शुरू हो गई। इसके बाद अन्य फायर स्टेशन से भी गाड़ियां मौके पर मंगवाई गईं। आग पर काबू पाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आठ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान 130 गाड़ियां पानी डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर अफसर सृष्टि नाथ ने बताया कि आठ घंटे लगातार फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रही हैं। 130 गाड़ियां पानी डालने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है। फैक्टरी में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed