फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Coronavirus Cases in Haryana, Girl Died due to Epidemic

हरियाणा में कोरोना से 12 मौतें, 16 जिलों में 389 नए पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमित हुए 5968

Fri, 12 Jun 2020 12:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 12 Jun 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases in Haryana, Girl Died due to Epidemic
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में कोरोना बेकाबू होने लगा है। गुरुवार शाम तक 16 जिलों में 389 संक्रमण के नए मामले आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5968 हो गई है। जबकि 4 जिलों में 12 और मरीजों की मौत संक्रमण से हो गई है। 33 828 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। जबकि 5939 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

विज्ञापन


संक्रमण से रिकवरी रेट 37.87 प्रतिशत हो गया है और संक्रमण की दर 3.80 प्रतिशत हो गई है। मरने वालों का कुल आंकड़ा अब 64 पहुंच गया है। जबकि 47 मरीजों की हालत अभी गंभीर हैं। गुरुग्राम में 191, फरीदाबाद में 74, अंबाला में 13, पलवल में 10, पानीपत में 1, पंचकूला में 4, जींद में 3, करनाल में 17, यमुनानगर में 9, सिरसा में 4, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 4, रोहतक में 29, महेंद्रगढ़ में 7, हिसार में 4 व रेवाड़ी में 8 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण से गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 4, अंबाला और रोहतक में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 2737, फरीदाबाद में 929, सोनीपत में 502, झज्जर में 112, नूंह में 104, अंबाला में 124, पलवल में 152, पानीपत में 87, पंचकूला में 47, जींद में 68, करनाल में 125, यमुनानगर में 36, सिरसा में 62, फतेहाबाद में 58, भिवानी में 86, रोहतक में 257, महेंद्रगढ़- नारनौल में 113, हिसार में 106, रेवाड़ी में 73, चरखी दादरी में 45, कैथल में 46 व कुरुक्षेत्र में 60 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटली और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 860, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 218, झज्जर में 99, नूंह में 81, अंबाला में 55, पलवल में 57, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 9, सिरसा में 41, फतेहाबाद में 23, भिवानी में 35, रोहतक में 84, महेंद्रगढ़-नारनौल में 74, हिसार में 59, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 28, कुरुक्षेत्र में 34 मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो चुके हैं।

 कोरोना से अंबाला में तीसरी मौत
अंबाला जिले में महामारी से 23 साल की एक युवती की मौत हो गई है। वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 66 पहुंच गई है। अंबाला में कोरोना से तीसरी मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली से अंबाला कैंट अपनी नानी के पास आई थी और टीबी की मरीज थी। युवती की कोरोना रिपोर्ट उसकी मौत के बाद पॉजिटिव आई।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव सिंगला ने बताया कि दिल्ली से अंबाला अपनी नानी के पास आई युवती की कोरोना से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वैसे युवती टीबी की मरीज थी। बता दें कि अंबाला में कोरोना के अब तक 124 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमे से 66 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed