{"_id":"5e6c66148ebc3ea7d60122f6","slug":"corona-virus-order-for-screening-of-punjab-haryana-high-court-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट आने वाले हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग, 5 गेट 5 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट आने वाले हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग, 5 गेट 5 टीमें
Sat, 14 Mar 2020 10:36 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा निर्णय लिया है। हाईकोर्ट आने वाले हर शख्स की स्क्रीनिंग करने के आदेश जारी किए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को जस्टिस राजीव शर्मा ने स्क्रीनिंग करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुरूप चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें थर्मल व हैंड स्क्रीनिंग डिवाइस के साथ पांचों गेट पर तैनात रहेंगी। जांच टीम हाईकोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति देंगी।
जांच टीम यदि किसी को बुखार या खांसी होगी तो उसका बीते दिनों का रिकार्ड खंगालेंगी कि वह पिछले दिनों में वह कहां-कहां गया और उसे कितने दिन से बुखार है, उसको नोट करेंगी। अगर टीम को लगता है कि शख्स में कोरोना वायरस का लक्षण है तो उसे अस्पताल या उसके चौदह दिन के आराम की व्यवस्था उसकी स्थिति के अनुरूप करेगी।
विज्ञापन
छुट्टी पर भी विचार कर रहा हाईकोर्ट
हाईकोर्ट कोरोना वायरस के चलते छुट्टी करने पर भी विचार कर रहा है। हाईकोर्ट में कोर्ट स्टाफ, वकीलों व बाहर से आने वालों को मिला कर कई हजार लोग एकत्रित होते हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में अवकाश घोषित करने की मांग भी की जा रही है।