{"_id":"5f32d7d88ebc3e4adc0e4dd5","slug":"corona-virus-knocked-pu-technical-staff-found-corona-positive-chandigarh-news-pkl3843994136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, टेक्निकल कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, टेक्निकल कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इस बार यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग का टेक्निकल कर्मचारी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जानकारी के अनुसार कर्मचारी को शुक्रवार से बुखार था। इसके बाद कर्मचारी ने खुद ही मंगलवार को कोविड 19 का टेस्ट करवाया। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने बताया कि यूआईसीईटी में टेक्निकल कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके तुरंत बाद विभाग को सील कर, उसेपूरी तरह से सैनेटाइज किया गया है। वहीं कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी कैंपस में तीन कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। इसके बावजूद पीयू में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पीयू के एडमिन ब्लॉक के बाहर हर रोज भीड़ लगी रहती है, इसके बावजूद कोई अधिकारी कुछ नहीं करता है।
सिंगल विंडो में हो रही पब्लिक डिलिंग
पीयू ने टीचिंग स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दिया जा चुका है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से पब्लिक डीलिंग भी कम करने के निर्देश गए हैं। इसके बावजूद पीयू ने सिंगल विंडो को खोल दिया है। इस कारण रोजाना पूछताछ करने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित रहती है। पीयू के मेन गेट पर भी बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग नहीं हो रही है और न ही रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इस कारण परिसर में संक्रमण फैसले का डर बना रहता है।
विज्ञापन
निर्देशों के बावजूद आ रहे 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी
पंजाब यूनिवर्सिटी एमएचए के निर्देशों की अनदेखी कर 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को कैंपस में बुलाया जा रहा है। प्रशासनिक ब्लॉक में लगभग हर ब्रांच खुली हुई है, सभी में कर्मचारी आ रहे हैं। हाल ही में पीयू रजिस्ट्रार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था कि विभागों में 33 फीसदी स्टाफ के साथ ही काम किया जाएगा, लेकिन ज्यादातर विभागों में 50 फीसदी से अधिक स्टाफ कैंपस में आ रहा है।