{"_id":"5e6c68448ebc3ea7f62d5316","slug":"corona-virus-italy-returned-lady-report-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः इटली से लौटी महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल में बनाया अलग फ्लू कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः इटली से लौटी महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल में बनाया अलग फ्लू कॉर्नर
Sat, 14 Mar 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में डेराबस्सी के स्थानीय बाला जी नगर में इटली से लौटी कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सेहत विभाग की ओर से इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे थे। इसके बाद सेहत विभाग के अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। बता दें कि इटली से एक दंपति अपने दो बच्चों के साथ डेराबस्सी पहुंचा था।
कोरोना वायरस को लेकर इन सभी का यहां मेडिकल चेकअप किया गया था। इस दौरान महिला को संदिग्ध मरीज मानते हुए टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे। वहीं सेहत विभाग की ओर से करोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ते देख सिविल अस्पताल में अलग से फ्लू कार्नर बनाया गया है।
अस्पताल की ओपीडी में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों को सीधा इसी वार्ड में चेकअप के लिए भेजा जाता है। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि इटली से लौटी 33 साल की महिला को बुखार की शिकायत थी। अब उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी एहतियात बरतने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए हुए हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना खांसी, जुकाम और बुखार के करीब 50 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।