फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab: Symptoms of corona show in two doctors of medical college

अमृतसर में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण, लेकिन इन जिलों से आई राहत भरी खबर

Wed, 25 Mar 2020 10:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Mar 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab: Symptoms of corona show in two doctors of medical college
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दो पीजी डॉक्टरों को खांसी-जुकाम होने पर आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवाया गया है। दोनों डॉक्टरों के थ्रोट स्वैब लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट बुधवार को आएगी। मेडिकल कॉलेज श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल में आर्थो एवं मेडिसिन विभाग के दो पीजी डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पीजी डॉक्टरों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा को शिकायत दी कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध नहीं करवाई। कुछ पीजी डॉक्टर आइसोलेशन वॉर्ड में भी काम कर रहे हैं। दो पीजी डॉक्टरों को खांसी जुकाम भी है। प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने कहा कि अभी उनके पास 200 किट्स आई हैं। ये किट उनके लिए हैं जो आइसोलेशन वॉर्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा जो डॉक्टर आइसोलेशन के आस-पास काम कर रहे हैं, उन्हें किट दी जाएगी। डॉक्टरों ने कहा कि हम हर वक्त मरीजों के संपर्क में रहते हैं। हमें भी संक्रमण हो सकता है। यदि प्रशासन हमें किट नहीं देगा तो वह इसका तीखा विरोध दर्ज करेंगे। डॉ. सुजाता शर्मा ने कहा कि दोनों डॉक्टरों को आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवाया दिया गया है। सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर से पांच कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

गुरदासपुर के पांच कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें से चार मरीज विदेश से आए थे, जिनका सैंपल शनिवार को भेजा गया था। एक मरीज होला मोहल्ला से होकर आया था। मंगलवार को विदेश गए एक अन्य मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस बारे में सिविल सर्जन किशनचंद ने बताया कि पांच रिपोर्ट के नतीजे आ गए है। 

इसमें एक मरीज धारीवाल से था, वह दुबई से आया था, दूसरा दीनानगर से था जो मर्चेंट नेवी में था, तीसरा संदिग्ध जर्मनी से आया था जो शेरपुर गांव का था। चौथा मरीज नबीपुर से था, जो कनाडा से आया था। सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. मनजिंदर बब्बर ने बताया कि सोमवार को होला मोहल्ला से लौटे एक मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है। मंगलवार को दुबई से लौटे एक अन्य मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उसे बुखार था, और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

फिरोजपुर के दो कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना वायरस के दोनों संदिग्ध मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन दोनों मरीजों को लक्षणों की वजह से फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां से इन्हें बाद में फरीदकोट और लुधियाना के मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर दिया गया। इन दोनों के सैंपल को जांच के लिए सरकार की तरफ से अधिकृत लैब में भेजा गया था, जहां से मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि यह फिरोजपुर के लिए अच्छी खबर है। अब इन दोनों मरीजों की सेहत में काफी सुधार है और जल्द ही इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।  

होला मोहल्ला में गए बुजुर्ग और दो पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया

बरनाला जिले में अब तक विदेश से आए 312 लोगों की पहचान हुई थी, जिनकी सेहत विभाग की टीम ने सैंपल लिए तो इन लोगों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। इसके साथ जिले के आठ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके जब उनके सैंपल लिए तो उनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव ही आई। 

अब होला मोहल्ला से आए दो पुलिस कर्मी व एक बुजुर्ग की जांच की जा रही है। तीनों लोगों को सेहत विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में रखा है, जिनके सैंपल लेकर पुणे लैब में भेज दिए गए हैं, जिनकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। गौर हो कि जिला बरनाला का प्रशासन व सेहत विभाग लोगों को कोरोना वायरस संबंधी लगातार जागरूक करता आ रहा है, ताकि इस बीमारी को रोका जा सके।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी सीएमओ डॉ. गुरिदरबीर सिंह ने बताया कि होला मोहल्ले से आए दो पुलिस कर्मचारी व एक बुजुर्ग निवासी गांव धनेर के है, तीनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिनके सैंपल लेकर पुणे लैब में भेजे जा चुके हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

एसजीपीसी के 25 मुलाजिम को होम क्वारंटीन में रखा

फतेहगढ़ साहिब। जिले के सेहत विभाग ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के करीब 25 उन मुलाजिमों को होम क्वारंटीन कर दिया है, जिन्होंने पांच से 13 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब में सेवा की थी। सेहत विभाग ने यह फैसला कोरोना वायरस से पीड़ित बलदेव सिंह निवासी नवांशहर की मौत के बाद लिया है जिसने 6 से 13 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब के लंगर में सेवा की थी। सेहत विभाग को डर है कि कहीं सेवा में जुटे एसजीपीसी के मुलाजिम इस वायरस के संक्रमित न हो।

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के ग्रंथी हरजिंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी ने अपने 25 कर्मचारी जो गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब से संबंधित हैं, उनको एसजीपीसी ने घर रहने तथा किसी रिश्तेदारी में न जाने और ड्यूटी न करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को वे श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के दौरान ड्यूटी पर गए थे जहां से हम 13 मार्च को वापस आए। उन्हें जिला प्रशासन और एसजीपीसी ने आदेश 23 मार्च को दिए हैं कि वह घर में एकांतवश रहे।

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर नत्था सिंह ने बताया कि 23 मार्च की रात उन्हें सेहत विभाग का फोन आया और उन कर्मचारियों की लिस्ट मांगी थी जो श्री आनंदपुर साहिब में ड्यूटी करके लौटे थे। सेहत विभाग ने बाकायदा 14 दिन के लिए सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए हैं और उनके घरों के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

जालंधर सिविल अस्पताल को किया गया आईसोलेट

कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने 550 बेड वाले सिविल अस्पताल, जालंधर को आईसोलेट सेंटर में तब्दील कर दिया है। अस्पताल के बेड अब क्वारंटीन में तब्दील कर दिए गए हैं। अब जालंधर के सिविल अस्पताल में मात्र कोरोना वायरस से संबंधित व जच्चा-बच्चा की बीमारियों से संबंधित इलाज ही किया जाऐगा। बाकी किसी भी तरह का इलाज अब जालंधर के सिविल अस्पताल में नहीं किया जाऐगा।

आम जनता को बाकी बीमारियों का इलाज करवाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए सिविल अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को अब ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोना वायरस व जच्चा-बच्चा के इलाज के अलावा अब हर तरह का इलाज, जिसमें ओपीडी, आपरेशन, किसी तरह की चोट का इलाज व अन्य सभी तरह के इलाज ईएसआई अस्पताल में किए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा का कहना है कि सिविल अस्पताल की इमारत को पूरी तरह से आईसोलेट कर दिया गया है। अब सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस व जच्चा-बच्चा से संबधित केसों के अलावा कोई केस नहीं लिया जाऐगा।

 सिविल अस्पताल में आम आदमी की इट्री पर पाबंदी लगी दी गई है। सिविल अस्पताल के मरीजों को ईएसआई शिफ्ट किया जा रहा है। जिस प्रकार के सामान की जरूरत है, उसे भी ईएसआई अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। अब सिविल अस्पताल में होने वाली ओपीडी भी

ईएसआई अस्पताल में ही की जाऐगी। प्रशासन ने यह कदम सिविल अस्पताल में आने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों से आम जनता को बचाने के लिए उठाया है। इस बारे में जरूरी आदेश सिविल सर्जन गुरिंदर कौर चावला को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed