{"_id":"5e7a06eb8ebc3e711b4894a3","slug":"corona-virus-in-punjab-social-distancing-did-not-show-in-the-administration-meeting-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: दूसरों को दे रहे नसीहत, खुद करा रहें फजीहत, न मास्क दिखें, न ही सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: दूसरों को दे रहे नसीहत, खुद करा रहें फजीहत, न मास्क दिखें, न ही सोशल डिस्टेंसिंग
Wed, 25 Mar 2020 09:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
बिना मास्क बैठक करते हुए अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचने के लिए हर कोई मास्क और दूरी बनाने के सलाह दे रहा है, वही लुधियाना प्रशासन के अफसरों की बैठकें कुछ अलग ही संदेश दे रही है। सोमवार शाम को जिले भर में कर्फ्यू को लेकर हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में किसी ने मास्क नहीं पहना। एक दूसरे से कुर्सियां भी सटाकर बैठे।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन के आदेशों से लोगों में कन्फ्यूजन बढ़ता गया। सोमवार शाम की बैठक में सबसे पहले अधिकारियों ने फैसला लिया कि जिले भर में मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक छूट दी जाएगी। रात 8.38 बजे इसकी जानकारी मीडिया को जारी कर दी गई। रात 9.38 मिनट पर दोबारा एक मेल जारी कर कहा गया कि अब मंगलवार को छूट नहीं देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
होलसेल सब्जी मार्केट में आए लोगों को खदेड़ा
अस्पष्ट आदेश के चलते मंगलवार की सुबह होलसेल सब्जी मंडी में आढ़ती माल बेचने पहुंच गए। मंडी के तीनों गेट पर पुलिस बल तैनात था, जिसे देखकर आढ़तियों ने पहले माल नहीं खरीदा। इसके कुछ बाद पुलिस अंदर घुस आई, इसके बाद सभी आढ़ती वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
कर्फ्यू में घर से निकले युवक ने थाना प्रभारी से की हाथापाई
कर्फ्यू के दौरान घर से निकले युवक को थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के बाइक के कागजात मांगे और फिर बाइक का चालान कर दिया। जब उसे चालान पर दस्तखत करने को बोला गया तो आरोपी गुस्सा गया और उसने थाना हैबोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल के साथ हाथापाई की।
इसके बाद वहां मौजूद मुलाजिमों ने आरोपी को काबू कर लिया। थाना हैबोवाल पुलिस ने हैबोवाल कलां के न्यू आत्मनगर निवासी मयंक सरना के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।