फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab News: Situation during Curfew in Punjab's Firozpur

फिरोजपुर: पुलिस ने लाठी बरसा बंद करवाईं दुकानें, कर्फ्यू में छूट पर एक व्यक्ति ला सकता सामान

Wed, 25 Mar 2020 09:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Mar 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab News: Situation during Curfew in Punjab's Firozpur
पंजाब में कर्फ्यू।

फिरोजपुर में सोमवार से लगे कर्फ्यू में मंगलवार को भी छूट नहीं दी गई। लोग दूध और सब्जी के लिए तरसते रहे। सुबह शहर की सब्जी मंडी जैसे ही खुली, उसी समय पुलिस ने वहां पहुंच लाठियां बरसा कर मंडी बंद करवा दी। इसके अलावा इच्छेवाला रोड स्थित डेरे में लगे आरओ को बंद कर दिया है, लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


कर्फ्यू में दूसरे दिन राहत नहीं देने के कारण लोग घरों में बंद रहे। लोगों को सुबह अपने छोटे बच्चों के लिए दूध तक नहीं मिला। मंगलवार सुबह शहर की सब्जी मंडी थोड़े समय के लिए खोली गई थी कि पुलिस ने वहां पहुंच लाठियां बरसा कर उन्हें बंद करवा दिया। पिछले दो दिनों से सब्जी और राशन तक नहीं मिलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गलियों में भी करियानों की दुकानें नहीं खुली हैं। पुलिस ने गलियों में पहुंच किरयाने की दुकानें और डेयरी तक बंद करवा दी हैं। 
विज्ञापन


जलालाबाद में किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया कि मंगलवार सुबह छह से नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी, जिस कारण दुकानें खुल गई। जब पुलिस को पता चला तो दुकानें बंद करवाई गई। डीसी फाजिल्का ने आदेश दिए हैं कि सुबह छह से आठ बजे तक हॉकर अखबार बांट सकते हैं और दोधी  सुबह सात से सुबह दस बजे तक दूध बांट सकते हैं। इसके अलावा पशुओं के चारे के लिए सुबह सात से सुबह दस बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। सब्जी व बाकी वस्तुओं के लिए समय को देख कर कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यू में छूट पर घर का एक ही सदस्य सामान लेने जाए

सिविल अस्पताल के डॉ. जीएस ढिल्लो ने बताया कि कोरोना जानलेवा बीमारी है, इससे बचने के लिए घर से बाहर न निकले। घर के अंदर भी रह कर एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। घर में प्रवेश करते समय खुद को सैनिटाइजर से स्प्रे करे, ताकि तुम्हारे कपड़ों में लगे कीटाणु मर सके। कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है। 

डॉ. ढिल्लो ने कहा कि उन्होंने भी अपने घर में तमाम सावधानी बरती हुई है। घर के प्रवेश गेट पर साबुन व पानी रखा, जो भी घर में प्रवेश करे हाथ धोकर और खुद पर सैनिटाइज करके अंदर घुसे। डॉक्टर का कहना है कि खांसी और जुकाम वाले व्यक्ति से लगभग एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। कीटाणु कपड़े, बर्तन व हाथ में होते हैं, बर्तन अच्छे तरह धोकर उसमें भोजन खाए। हाथ को दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन या सैनिटाइजर से धोए। 

बुजुर्ग व्यक्ति का खान-पान का ध्यान रखे, क्योंकि ऐसी बीमारी बुजुर्गों व बच्चों को जल्द अपनी गिरफ्त में लेती है। कर्फ्यू में छूट मिलती है तो घर का अकेला व्यक्ति ही बाहर सामान लेने जाए, बाकी घर में ही रहे। इस बीमारी से बचने के लिए घर के अंदर ही रहना ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed