फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Haryana: Quarantine stamp found on hand of 14 laborers

रेवाड़ी के शेल्टर होम में मची खलबली, मजदूरों के बीच 14 के हाथों में लगी मिली क्वारंटीन की मोहर

Tue, 31 Mar 2020 09:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Haryana: Quarantine stamp found on hand of 14 laborers
रेवाड़ी में होम क्वारंटीन मोहर मजदूरों के हाथ में मिली। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मालपुरा में बनाए गए शेल्टर होम में उस समय खलबली मच गई, जब दर्जनों श्रमिकों के बीच 14 मजदूर ऐसे पाये गए जिनके हाथों पर क्वांरटीन की मोहर लगी थी। यह सभी कुछ दिन पहले ही गुजरात से यूपी जाने के लिए पैदल निकले थे लेकिन दो दिन पहले इन्हें राजस्थान में एक राहत शिविर में पकड़ने के बाद उनकी जांच के बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वांरटीन कर हाथों पर मोहर लगा दी थी।

विज्ञापन


लेकिन यह सभी चकमा देकर राहत कैंप से भाग निकले और सोमवार को रेवाड़ी पहुंच गए। रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब सभी की दोबारा से जांच कर रहे है। सूचना के बाद आला अधिकारी भी शाम को शैल्टर होम पहुंचे। रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे नंबर-8 पर मालपुरा गांव में जिला प्रशासन ने शैल्टर होम बना रखा था। इसकी जिम्मेदारी गांव के सरपंच मलखान सिंह के पास है। रविवार रात से यहां काफी संख्या में मजदूर रूके थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मलखान सिंह की नजर एक मजदूर के हाथ पर पड़ी। उसके हाथ पर होम क्वांरटीन की मुहर लगी थी। ये देखते ही उन्होंने एक-एक मजदूर के हाथ चेक करवाए। ऐसा करने पर 14 मजदूर मिले, जिनके हाथ पर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वांरटीन की मुहर लगाई थी लेकिन वे नहीं रूके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी के रास्ते यूपी के शामली जा रहे थे। मलखान सिंह ने इसकी सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मालपुरा पहुंची। उन्होंने एक-एक मजदूर से पूछताछ की। धारूहेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जय प्रकाश का कहना है कि इन मजदूरों की मेडिकल हिस्ट्री को जाना है। अभी तक उनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed