फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Haryana News in Hindi: Corona virus in Haryana news in Hindi: 18 positive cases of corona in Haryana

Haryana Coronavirus: हरियाणा में कोरोना के 18 पॉजिटिव मामले, पानीपत में एक और मिला, 9829 लोग निगरानी

Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
सार

  • जिन मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा गया है, उनका आंकड़ा लगातार बढ़ रहा।
  • अभी तक हरियाणा में 18 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस आ चुके हैं।
  • 111 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार, 129 संदिग्ध सिविल अस्पतालों में भर्ती।

विज्ञापन
Coronavirus Haryana News in Hindi: Corona virus in Haryana news in Hindi: 18 positive cases of corona in Haryana
कोरोना वायरस हरियाणा - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना वायरस को लेकर मेडिकल निगरानी वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का एक नया केस पानीपत में भी सामने आ गया है। जिसके बाद अब प्रदेश में 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर, जिन लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है उनकी संख्या भी बढ़ गई है। संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि बहुत से लोगों को घरों में क्वारंटीन ही किया गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार का दावा है कि इस बीमारी को लेकर प्रदेश में सभी प्रकार के एहतियात बरते जा रहे हैं और विदेशों से आने वाले लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है। प्रदेश में मौजूदा स्थिति अभी देखें तो इस वक्त हरियाणा में 9829 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। 18 पॉजिटिव मामलों में से 10 केस गुरुग्राम, 2 फरीदाबाद, 3 पानीपत, 1 पलवल, 1 पंचकूला व 1 सोनीपत का मरीज शामिल है। 
विज्ञापन


129 संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 462 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 336 सैंपल नेगेटिव आए हैं 111 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है 617 28 दिनों से मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। पानीपत में नया केस मिलने के बाद सरकार ने संबंधित जिले में जरूरी एहतियात गंभीरता से बरतना शुरू कर दिया है। जो लोग विदेश से लौटे हैं, उनके घरों के बाहर क्वारंटीन और डू नॉट विजिट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed