फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Haryana News: Corona Relief Fund established in Haryana

कोरोना पॉजिटिव का मुफ्त इलाज करवाएगी सरकार, कर्मचारी की मृत्यु पर मिलेंगे 10 लाख

Mon, 23 Mar 2020 05:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Corona virus in Haryana News: Corona Relief Fund established in Haryana
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पूरा भारत कोरोना से जंग लड़ रहा है। हरियाणा में भी कोरोना के 14 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। मरीज का इलाज करने के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया के तहत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं हरियाणा में किसी भी अनुबंध कर्मी को हटाया नहीं जाएगा। वहीं सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक घरानों को भी किसी कर्मचारी को न हटाने को कहा है। वहीं मोटर वाहन के तहत देय टैक्स 30 अप्रैल तक लोग जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


सार्वजनिक वाहनों, टैक्सी को टैक्स में शत प्रतिशत छूट रहेगी। पुरानी देय अदायगी जो भी बिल या अन्य सेवाओं की 15 मार्च तक करनी थी अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे, कोई सरचार्ज नहीं। ई पेमेंट से भुगतान करने वालों को भी राहत दी गई है। 15 अप्रैल तक भुगतान की तिथि बढ़ाई। किसानों के लिए 28 मार्च तक राहत की घोषणा की जाएगी। राहत पैकेज की तैयारी हो रही है। सरकारी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों के 187384 छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा सेतु एप पर लेक्चर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से सभी 22 जिलों में लॉक डाउन
प्रदेश के सभी 22 जिलों में कल से लॉक डाउन शुरू। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। पंजाब में कर्फ्यू लगाने के बाद हरियाणा में कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं। सभी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बीपीएल परिवारों के लिए फ्री में राशन की व्यवस्था की जाएगी। 


अभय चौटाला ने एक माह का वेतन दिया
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए राहत कोष में एक माह का वेतन दिया है। उन्होंने इस रिलीफ फंड के लिए अपने विधायक कोटे से एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। अगर इसके लिए और राशि की आवश्यकता होगी तो वह भरपूर योगदान देने के लिए तत्पर रहेंगे। सरकार इससे निपटने के साथ ही गरीब व मजदूर वर्ग के लिए राहत जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed