{"_id":"6099576c2b7ed4677c435b17","slug":"corona-vaccine-will-be-distribute-on-the-basis-of-population-mortality-and-density-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तीन जोन में बटेंगे प्रदेश के जिले, आबादी, मृत्यु दर व घनत्व के आधार पर होगा वैक्सीन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तीन जोन में बटेंगे प्रदेश के जिले, आबादी, मृत्यु दर व घनत्व के आधार पर होगा वैक्सीन का वितरण
Mon, 10 May 2021 09:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 May 2021 09:28 PM IST
सार
जिलों में टीकों के वितरण के लिए बनाई रणनीति के तहत जिलों को तीन जोन में बांटा जाएगा। इसके तहत जिलों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा गया है। ए को 50 फीसदी, बी को 30 और सी को 20 फीसदी कोरोना की खुराकें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार से 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही पंजाब में तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलों में टीकों की खुराक के वितरण की रणनीति बन चुकी है। इसके तहत जिलों में आबादी, मृत्यु दर और घनत्व के आधार पर खुराकों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिलों को तीन जोनों में वर्गीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलों में टीकों के वितरण के लिए बनाई रणनीति के तहत जिलों को तीन जोन में बांटा जाएगा। इसके तहत जिलों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा गया है। ए को 50 फीसदी, बी को 30 और सी को 20 फीसदी कोरोना की खुराकें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर कोविशील्ड और कोविड संबंधी अन्य टीके लगाने के लिए और इस संबंधी नई रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टीका विशेषज्ञों के साथ परामर्श किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ बड़ी आबादी को टीकों का लाभ दिया जा सके। राज्य सरकार प्राथमिक समूहों, सह-बीमारियों वाले व्यक्तियों और आम लोगों के लिए वैक्सीन प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए भी एक योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
1.12 करोड़ युवाओं के लगेगा टीका
पंजाब में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत 1.12 करोड़ युवाओं को कोरोना रोधी टीके लगाए जाएंगे। टीके की कम संख्या के कारण पंजाब सरकार टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों को टीके की खुराकों का वितरण करेगी।
मई में 4.29 लाख खुराकों का ही वितरण
मई में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 4.29 लाख खुराकों का वितरण किया जाएगा। सह-रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को गंभीर बीमारी का सबसे अधिक जोखिम होता है, इसलिए अगले चरण में 70 फीसदी खुराक इस आयु वर्ग के लिए निर्धारित की गई हैं।