फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccine trial started on children between 2 to 6 years in PGI Chandigarh

टीके का ट्रायल: पीजीआई चंडीगढ़ में 2 से 6 साल तक के बच्चों को लगा कोवोवैक्स टीका, सभी सुरक्षित

Mon, 03 Jan 2022 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 10:20 PM IST
सार

सोमवार को 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है। अब पीजीआई चंडीगढ़ में दो से छह साल तक के बच्चों पर कोरोना के टीके का ट्रायल भी शुरू हो गया है। सोमवार को 10 बच्चों को पहली खुराक दी गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Corona vaccine trial started on children between 2 to 6 years in PGI Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में सोमवार को 2 से 6 साल तक के बच्चों पर कोवोवैक्स टीके का ट्रायल शुरू किया गया। पहले दिन 10 बच्चों को कोवोवैक्स की पहली खुराक दी गई। पीजीआई में वैक्सीन ट्रायल की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, इससे पहले 7 से 17 साल तक के 100 बच्चों पर ट्रायल के पहले चरण में पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वे सभी बच्चे लगातार हमारे निगरानी में हैं। जल्दी ही उन्हें टीके की दूसरी खुराक लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


तीन वर्ग में हो रहा ट्रायल 
बच्चों पर किए जा रहे ट्रायल के अंतर्गत 2 से 17 साल के बीच में तीन अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। जिसमें पहला ग्रुप 2 से 6 साल, दूसरा ग्रुप 7 से 12 साल और तीसरा ग्रुप 13 से 17 साल के बच्चों का है। इसके पहले चरण में 7 से 17 साल के बीच के बच्चों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


देशभर में हो रहा ट्रायल
पीजीआई समेत देश के 10 चिकित्सा संस्थानों में बच्चों पर टीके की सुरक्षा और प्रतिरक्षा का ट्रायल किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ट्रायल में शामिल बच्चों को पहले और 28वें दिन 0.5 मिली वैक्सीन की खुराक लगाने का मानक तय किया गया है। ट्रायल के अंतर्गत दोनों खुराक लगने के छह महीने बाद उसके परिणाम का अध्ययन किया जाएगा। उसके आकलन के आधार पर ही बच्चों पर टीके के प्रभाव से संबंधित निष्कर्ष निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed