फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Vaccination drive run in government and private offices from tomorrow in Chandigarh

चंडीगढ़ : सरकारी और निजी दफ्तरों में कल से लगेगी कोरोना वैक्सीन, आज से टीका उत्सव शुरू

Sun, 11 Apr 2021 02:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination drive run in government and private offices from tomorrow in Chandigarh
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

सोमवार से सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों (100 से अधिक कर्मचारियों वाले) में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद यूटी प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में टीकाकरण की योजना बनाई गई है। यूटी प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे दफ्तर जहां कम से कम 100 ऐसे कर्मचारी होंगे, जो वैक्सीन लगवाने के पात्र और इच्छुक होंगे, उन्हें वैक्सीन वहीं लगेगी। साथ ही ऐसे हर कार्यालय के आसपास सरकारी या निजी टीकाकरण केंद्र भी होना चाहिए ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में वहां से मदद ली जा सके।
विज्ञापन


कार्यालय के टीकाकरण केंद्रों को इन सरकारी या निजी टीकाकरण केंद्र के साथ लिंक किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी ने पहले से टीके का एक डोज ले लिया है तो उन्हें भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी, बशर्ते पहले वाला डोज और कार्यालय में दिया जाने वाला डोज एक ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के दिशानिर्देश के अनुसार किसी भी दफ्तर में कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी को टीका नहीं लगाया जाएगा। यानी कर्मचारियों के माता-पिता या घर के किसी अन्य सदस्य को वैक्सीन नहीं लगेगी।

दफ्तर में टीकाकरण शिविर लगाने के लिए क्या करना होगा
दफ्तर के एक वरिष्ठ कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाना होगा। उनका काम जिला स्वास्थ्य अधिकारी या नजदीकी टीकाकरण केंद्र से बातचीत कर वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था करना होगा।

 

नोडल अधिकारी को कंपनी की पूरी जानकारी के साथ को-विन पोर्टल पर कर्मचारियों का पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराएंगे। टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का भी पालन करना होगा।

11 से 14 अप्रैल तक मनेगा टीका उत्सव
कोरोना टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए शहर में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान को और विस्तार देने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाते हुए रविवार से सेक्टर- 20 व दरिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। 

रविवार को इन दोनों केंद्रों पर भी टीका लगाया जाएगा। इसके तहत पंजाब और हरियाणा के बार रूम और सेक्टर- 27 डी स्थित सत्संग भवन पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान के तहत अप्रैल माह में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed