फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona suspected couple reports negative, another patient admitted

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस के संदिग्ध दंपती की रिपोर्ट आई निगेटिव, एक और मरीज पीजीआई में भर्ती

Thu, 12 Mar 2020 11:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Corona suspected couple reports negative, another patient admitted
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ पीजीआई में कोरोना वायरस की आशंका पर सोमवार को भर्ती किए बलटाना निवासीदंपती की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दंपती एक मार्च को स्विट्जरलैंड से लौटे थे। वहीं होली के दिन सेक्टर-39 निवासी 19 साल के एक मरीज को भी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को मौलीजागरां निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति को लक्षणों के आधार पर पीजीआई में भर्ती किया गया है। वह सऊदी अरब से 25 फरवरी को चंडीगढ़ पहुंचा है। उसे 7 मार्च से सर्दी-जुकाम की शिकायत है। उसका सैंपल लेकर फिलहाल उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


कालाबाजारी रोकने को नहीं हुई छापेमारी
कोरोना वायरस के कारण मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए गठित की टीम ने बुधवार को जांच नहीं की। जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग प्रोग्राम में व्यस्त होने के कारण अधिकारी मार्केट में नहीं जा सके। डायरेक्टर हेल्थ केनिर्देश पर गठित की तीन टीमों ने पिछले दिनों लगातार दो दिनों तक छापेमारी करके दो दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क और सेनेटाइजर की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकार्ड न मिलने पर उनमें से 17 को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed