फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona's increasing speed .. 6 deaths in tricity, 879 infected

कोरोना की बढ़ रही रफ्तार.. ट्राइसिटी में 6 की मौत, 879 संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Corona's increasing speed .. 6 deaths in tricity, 879 infected
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 879 नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 409, चंडीगढ़ में 248, जबकि पंचकूला में 222 मरीज पाए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़ में चार और मोहाली व पंचकूला में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है। बता दें कि मार्च महीने में संक्रमितों के मिलने का अब तक का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-46 निवासी 55 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ उच्च रक्तचाप और मधुमेह से ग्रस्त थी। धनास निवासी 55 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का मरीज था। सेक्टर-23 निवासी 88 साल के वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। सेक्टर 44 निवासी 70 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था।
विज्ञापन

उधर, एकांतवास में रखे गए 138 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मिले 248 लोगों में 134 पुरुष और 114 महिलाएं शामिल हैं। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2392 पहुंच गई है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने 1944 संदिग्ध मरीजों की जांच की, जिनमें से 279 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मृतकों की संख्या बढ़कर 372 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा बनता जा रहा हॉटस्पॉट
शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा 26 संक्रमित अकेले मनीमाजरा से मिले हैं। धीरे-धीरे मनीमाजरा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर 40 से 11, सेक्टर 49 से 13, सेक्टर 51 से 9, दड़वा और डड्डूमाजरा से 6-6, सेक्टर 20 से 7 संक्रमित मिले हैं।
कोट
होम आइसोलेशन से बचें
गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह घर के मोह को त्याग कर तत्काल अस्पताल में भर्ती हो जाएं। ऑक्सीजन की कमी होने पर चंद मिनटों में इलाज न मिलने पर जान जोखिम में पड़ सकती है। खतरा टल जाने के बाद होम आइसोलेशन में जा सकते हैं।

-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
सुभाष चावला कोरोना संक्रमित, 10 दिन पहले लगवाया था टीका
चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला कोरोना संक्रमित मिले हैं। चावला ने 16 मार्च को पत्नी के साथ कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह अपने सेक्टर-23 स्थित आवास पर एकातंवास में हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरमेल केसरी ने बताया कि तीन दिन से बुखार रहने पर चावला ने एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed