{"_id":"5ed4b5a98ebc3e90af11ceac","slug":"corona-patients-recovery-rate-goes-down-in-haryana-doctors-will-recruit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लॉकडाउन में दी जा रही छूट से रिकवरी रेट गिरा, एडहॉक पर भर्ती होंगे 300 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लॉकडाउन में दी जा रही छूट से रिकवरी रेट गिरा, एडहॉक पर भर्ती होंगे 300 डॉक्टर
Mon, 01 Jun 2020 01:30 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन में लगातार दी जा रही छूट को लेकर हरियाणा सरकार ने सूबे की ढाई करोड़ आबादी को सुरक्षित करने के उपाय शुरू कर दिए हैं। सरकार ने डाक्टरों की भर्ती के साथ-साथ प्रत्येक जिले में लैब बनाने के आदेश दे दिए हैं। राज्य में 36 हजार मरीजों को इलाज देने की सरकार के पास व्यवस्था है।
इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सूबे में 300 डाक्टर एडहॉक पर रखने के की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा मेडिकल कालेजों में अध्ययनरत चौथे और पांचवें साल के विद्यार्थियों की सेवाएं भी हरियाणा सरकार लेने की तैयारी कर रही है।
आवश्यकता पड़ने पर निजी चिकित्सकों को भी तैनात किया जाएगा। फिलहाल प्रत्येक जिले में लैब लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि जिलों में आने वाले संदिग्ध मरीजों को इलाज और परीक्षण के लिए अधिक दूर न जाना पड़े, इसके लिए सभी जिलों में लैब स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन
अतिशीघ्र यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में नौ कोविड अस्पताल हैं। जिनकी संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। हरियाणा में जो रिकवरी रेट पहले 56 प्रतिशत था अब घटकर 51 प्रतिशत पर पहुंच गया है। लिहाजा सरकार की चिंता लाजमी है।

वर्तमान में यह है वयवस्था
क्वारंटीन बेड--------26787
आइसोलेशन बेड------8929
आईसीयू बेड---------2086
वेंटिलेटर------------1025
पीपीई किट----------1,025,264
एन 95 मास्क--------3,05,496
यह है लैब की क्षमता
वर्तमान में हरियाणा में 15 लेब संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल ले रही हैं। इनकी 5300 टेस्ट रोजाना करने की क्षमता है। वर्तमान में यह 4500 टेस्ट प्रति लाख लोगों पर कर रही हैं।
हम पूरी तरह से तैयार हैं। आज की तारीख में 2000 में से 973 एक्टिव केस हैं। हम 12000 मरीजों के लिए तैयार हैं। जबकि 26 हजार को क्वारंटीन करने की व्यवस्था है। एक बार में हम 36 हजार लोगों का इलाज करने में सक्षम हैं।
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा