फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Pandemic and Social Distancing Rules Violation in Chandigarh

चंडीगढ़ में टीकाकरण दिवस पर हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, बच्चों के साथ परेशान दिखीं माएं

Sun, 23 Aug 2020 05:16 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Aug 2020 05:16 PM IST
सार

  • मौलीजागरां हेल्थ सेंटर पर टीकाकरण दिवस पर दिखी अजीब स्थिति  
  • सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर चलाया गया अभियान 
  • सुबह 8 बजे से आए लोगों को 12 बजे तक करना पड़ा इंतजार 

विज्ञापन
Corona Pandemic and Social Distancing Rules Violation in Chandigarh
बच्चों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करतीं माएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों को कोरोना से बचाव की पूर्ण व्यवस्था करने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों पर उस व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शनिवार को इसका जीता जागता नजारा देखने को मिला मौलीजागरां के हेल्थ सेंटर पर। यहां आए लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग गायब नजर आई। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने इस बाबत शिकायत करने को कहा तो स्टाफ ने चेतावनी दे डाली। स्टाफ का कहना था कि जिसने भी शिकायत की उसके बच्चे को अगला टीका यहां नहीं लगेगा।  

विज्ञापन


आलम यह था कि माताएं अपने बच्चों को गोद मे छिपाए अपना नंबर आने का इंतजार करते नजर आईं। गर्मी के कारण बच्चे रो रहे थे। माताएं उन्हें पंखा करती और पसीना पोंछती नजर आ रही थीं। लोगों का कहना था कि इस तरह की अव्यवस्था में टीकाकरण के लिए बुलाकर सभी को कोरोना संक्रमित करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं बोलीं- नवजात को कैसे मास्क पहनाएं
केंद्र पर ठसाठस भीड़ थी। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र पर आई माताओं ने खुद तो मास्क लगाया था लेकिन उनके बच्चे बिना मास्क के थे। महिलाओं का कहना था कि छोटे बच्चे को मास्क पहनाना संभव नहीं। स्थिति ये थी कि महिलाएं अपने बच्चों को लिए बिल्कुल पास-पास बैठी हुई थी। जो भी महिला टीकाकरण के लिए जल्दी करने को कहती उसे डांटकर बैठा दिया जा रहा था।   


टूटी दीवार बनी मच्छरों का अड्डा
केंद्र पर टूटी दीवार के पास ईंटें फैली हुई थीं, उसके पास पानी जमा था। वहां मच्छरों की भरमार थी। महिलाएं अपने बच्चों को मच्छरों से बचने के लिए अलग थलग बैठी हुई थी। उनका कहना था कि अगर पता होता इतनी परेशानी होगी तो वो अपने बच्चों को लेकर यहां कभी नहीं आती।    

केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्था के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति से बात कर वहां की व्यवस्था को ठीक करवाया जाएगा।  - डॉ. वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच-16 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed