{"_id":"5f4c08058ebc3e2a9739868e","slug":"corona-is-getting-increasingly-fatal-in-punjab-as-56-more-patients-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में लगातार घातक हो रहा है कोरोना, 56 और मरीजों की मौत, 1689 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में लगातार घातक हो रहा है कोरोना, 56 और मरीजों की मौत, 1689 नए केस
Mon, 31 Aug 2020 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पंजाब में अपने शिखर की ओर बढ़ रहा कोरोना वायरस लगातार घातक होता जा रहा है। रविवार को इस वायरस ने राज्य में 56 और लोगों की जान ले ली, जबकि 1689 नए संक्रमित केस भी सामने आए। पंजाब में इस महामारी से अब तक 1404 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक कुल 52526 लोग इसके शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में रविवार को 15375 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जहां 474 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर और 77 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी बीच, राज्य में 1656 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है।
विज्ञापन
सेहत विभाग के अनुसार रविवार को लुधियाना में 15, पटियाला में 8, जालंधर में 7, संगरूर में 5, बठिंडा व कपूरथला में 4-4, अमृतसर में 3, फतेहगढ़ साहिब व होशियारपुर में 2-2, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, मोहाली, मुक्तसर व पठानकोट में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इस दौरान जो 1689 नए केस सामने आए, उनमें लुधियाना में 273, पटियाला में 188, जालंधर में 150, मोहाली में 148, गुरदासपुर में 136, अमृतसर में 111, फरीदकोट में 74, फाजिल्का में 68, कपूरथला में 65, बठिंडा में 60, संगरूर में 58, फिरोजपुर में 57, मुक्तसर में 56, पठानकोट में 55, होशियारपुर में 44, मोगा में 38, बरनाला में 34, रोपड़ में 33, मानसा में 15, फतेहगढ़ साहिब व नवांशहर में 10-10, तरनतारन में 6 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों में 466 पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीजों के करीबी संपर्क वाले हैं, जबकि 853 केस कोरोना के नए हैं।
विज्ञापन
सेहत विभाग के अनुसार रविवार को जिन 1656 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया, उनमें लुधियाना के 350, जालंधर के 297, पटियाला के 206, फिरोजपुर के 167, मोगा के 105, मोहाली के 104, अमृतसर के 78, संगरूर के 66, बरनाला के 49, होशियारपुर के 42, गुरदासपुर व रोपड़ के 35-35, पठानकोट व मुक्तसर के 26-26, कपूरथला के 19, तरनतारन के 18, नवांशहर के 13, फरीदकोट के 9, फतेहगढ़ साहिब के 8, फाजिल्का के 2 और मानसा का 1 मरीज शामिल है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 35747 हो गई है।