फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona infection rate increased 9 times in Haryana in nine days

हरियाणा: नौ दिन में ही 9 गुना बढ़ गई कोरोना संक्रमण दर, रविवार को आए 5166 केस, 13 में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि

Mon, 10 Jan 2022 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 18 हजार से पार हो गई है। वहीं संक्रमण दर 5.31 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन
Corona infection rate increased 9 times in Haryana in nine days
रोहतक में कोरोना सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मात्र नौ दिन में ही एक दिन की संक्रमण दर 9 गुना बढ़ गई है। 31 दिसंबर को यह दर 1.17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 10.64 हो गई है। कुल संक्रमण दर 5.31 फीसदी पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो आने वाले दिनों में केसों के साथ-साथ संक्रमण दर और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


रविवार को हरियाणा में कोरोना के 5166 और ओमिक्रॉन के 13 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 18298 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 13223 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, शेष अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। इसी प्रकार, अब तक प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल 136 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें से 111 ठीक हो चुके हैं और 36 एक्टिव हैं। 31 दिसंबर की बात करें तो 427 नए केस मिले थे और उस समय 1417 एक्टिव केस थे लेकिन अब तेजी से केस बढ़ रहे हैं। अधिक केस मिलने के चलते प्रदेश में रिकवरी दर 98 से गिरकर 96.42 प्रतिशत पहुंच गई है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस समय रोजाना 40 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और इसे 50 हजार तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिले बने हॉट स्पाट

एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत जीटी बेल्ट के जिले कोरोना के लिए हॉट स्पाट बने हुए हैं। रविवार को गुरुग्राम में 2338, फरीदाबाद में 878, पंचकूला में 418 और अंबाला में 420 नए केस मिले हैं। इसी प्रकार करनाल में 181, रोहतक में 158, सोनीपत में 146, पानीपत में 97, हिसार में 80, झज्जर में 71, कुरुक्षेत्र में 65, यमुनानगर में 60, सिरसा-रेवाड़ी में 47-47, कैथल में 43, जींद में 42, भिवानी में 22, चरखीदादरी-नूंह में 14-14, महेंद्रगढ़-पलवल में 11-11, फतेहाबाद में 3 नए केस मिले हैं। 

नो मॉस्क-नो सर्विस को अपनाने पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि नो मास्क-नो सर्विस को अपनाएं, ताकि कोरोना महामारी को हराया जा सके। ट्वीट कर उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि कोरोना को हराने के लिए हम सभी को कोविड नियमों/प्रोटोकॉल का निर्वहन करना होगा।

जेलों में बंद की गई रेगुलर मुलाकात

रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में बंदियों से उनके परिजनों की रेगुलर मुलाकात बंद कर दी गई है। जेल स्टाफ को भी कम से कम बाहर निकलने के निर्देश गए हैं। नए कैदियों को क्वारंटीन पीरियड करने के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed