पंजाब में बढ़ रहा कोरोना, देश से ज्यादा हुई संक्रमण दर, जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के लगातार फैलाव के कारण पंजाब देश के उन 10 राज्यों में शुमार हो गया है, जहां संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संक्रमण प्रभावित राज्यों को पत्र लिखकर जारी की गई एसओपी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी केंद्रीय मंत्रालय की ओर से बुधवार को पत्र भेजा गया था। पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर 17 फरवरी को 1.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले आठ दिन में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही 24 फरवरी को यह दर 2.2 प्रतिशत हो गई।
आठ दिन से संक्रमण में हो रही लगातार बढ़ोतरी से पंजाब सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश से एक मार्च से राज्य में कई बंदिशें लागू की जाएंगी। पंजाब में संक्रमण के साथ ही मृत्यु दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। औसतन छह तक होने वाली मृत्यु दर बढ़कर 10 के करीब पहुंच गई है।
10 दिन में 5 प्रतिशत तक संक्रमण दर पहुंचने की संभावना
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात पर काबू नहीं पाया गया तो सूबे में संक्रमण की दर 10 दिन में 5 फीसदी तक पहुंच सकती है। यह सूबे के लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रशासन को 1 मार्च से लागू की जाने वाली बंदिशों को तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए।
क्या होती है संक्रमण दर
100 संदिग्ध मरीजों के टेस्ट करने में आने वाले सकारात्मक मरीजों की संख्या का सीधा मतलब यह है कि 100 में से कितने मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। यह एक संकेतक होता है, जो बीमारी का ट्रेंड बताता है।
आठ दिनों में पंजाब की संक्रमण दर
- दिनांक संक्रमण दर प्रतिशत
- 24 फरवरी 2.2
- 23 फरवरी 2.1
- 22 फरवरी 2.0
- 21 फरवरी 1.8
- 20 फरवरी 1.7
- 19 फरवरी 1.6
- 18 फरवरी 1.1
- 17 फरवरी 1.3