{"_id":"5f9dc3e392cbc5686303b5c9","slug":"corona-infection-may-increase-in-haryana-during-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः त्योहार में बढ़ सकता है संक्रमण, दो हफ्ते चलेंगे विशेष सैंपल शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः त्योहार में बढ़ सकता है संक्रमण, दो हफ्ते चलेंगे विशेष सैंपल शिविर
Sun, 01 Nov 2020 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:36 AM IST
सार
- हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को दिए निर्देश
- हरियाणा में कोरोना वायरस की वजह से रोजाना मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी त्योहारी सीजन और बढ़ती सर्दी के मद्देनजर हरियाणा स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। विभाग को इस दौरान संक्रमण फैलाव की बड़ी चिंता सता रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने अगले दो हफ्तों में प्रदेश में कोरोना जांच के लिए विशेष सैंपल शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अगले दो सप्ताह में प्रदेशभर में कोविड -19 सैंपल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सूरजभान कंबोज ने बताया कि कोरोना मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए पूरे रा’य में कोविड-19 टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजेन कोविड-19 सैंपल कैंप अगले दो सप्ताह में जिलों में विशेष रूप से मलिन बस्तियों, दूर दराज व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे, जो बीमारी फैलने के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप को अभियान मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, फेस मास्क पहनने का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, आईईसी और प्रत्यक्ष परामर्श के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इन कैंपों में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए सभी सावधानियां जैसे पीपीई किट, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की सफाई आदि का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और सख्त निगरानी रखी जाएगी।
1773 नए केस, 12 और मरीज कोरोना का शिकार
हरियाणा में कोरोना वायरस से 12 और मरीज कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। जबकि 1743 नए मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में एक, सोनीपत में दो, हिसार में तीन, अंबाला में एक व भिवानी में तीन मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। इसके अलावा 208 मरीज ऐसे हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 1391 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 167210 हो गई है। जिसमें 153230 मरीज ठीक हो गए हैं। 12191 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 91.64 प्रतिशत पहुंच गई है।