फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: Haryana government will take strict action against who break quarantine rule

क्वारंटीन से भागने वालों की खैर नहीं, विज बोले- सख्ती से निपटेंगे, सभी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल भी बंद

Mon, 23 Mar 2020 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Mar 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Corona in Haryana: Haryana government will take strict action against who break quarantine rule
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

एक और कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार गंभीर है तो दूसरी ओर वह मरीज जिन्हें स्वास्थ्य महकमे ने अस्पतालों व घरों में क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए हैं। वे भी गंभीरता से निर्देशों की पालना नहीं कर रहे हैं। जो मरीज अस्पतालों में क्वारंटीन में रखे गए हैं, वे भी गच्चा देकर निकलने की फिराक में रहते हैं। इस पर स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए  हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में इस लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसमें कुछ सेवाओं को छूट दी जाएगी। लेकिन लोग बिना किसी कारण के घरों से बाहर घूमने निकलेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विज ने कहा कि अगर उनके खिलाफ जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार जिन लोगों को निगरानी में रखा गया है, उनको घर में या क्वारंटीन में रखा गया है, अगर वो वहां नहीं रहते या भाग जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसको हम सख्ती से लागू करेंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का केवल एक ही तरीका है और वो है सोशल डिस्टेंसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद होंगे प्रदेश में सभी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल
हरियाणा में चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। परिवहन विभाग के तहत रोडवेज विंग इन स्कूलों को संचालित करती इन स्कूलों को संचालित करती है। लेकिन अगले आदेशों तक ये ड्राइविंग स्कूल बंद रहेंगे। उधर, परिवहन विभाग मुख्यालय में भी बाहरी लोगों की एंट्री बंद रहेगी। जरूरी हुआ तो एक समय में एक व्यक्ति ही विभाग में एंट्री करेगा।

यह भी आदेश दे दिए गए हैं कि सभी कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध करवाए जाएं। प्रदेश के सभी बस अड्डों को लगातार सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा। दूसरा, यहां सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शौचालयों की नियमित रूप से सफाई होगी और अड्डा इंचार्ज सफाई के इंतजाम को सुनिश्चित करेंगे। 


जिलों में विभिन्न रोडवेज कार्यालयों में भी वैसे तो बाहरी व्यक्तियों की एंट्री नहीं होगी और अधिकारियों से भी उन्हें किसी विशेष परिस्थितियों में ही मिलने दिया जाएगा। इस संदर्भ में सभी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें यह भी कहा गया है कि सरकार की ओर से कोरोना वायरस के मद्देनजर जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं, उनकी सख्ती से पालना करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed