फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona hit - cinema houses of the city still recovered only up to 15 percent

कोरोना की मार: नई फिल्में रिलीज नहीं होने से चंडीगढ़ के सिनेमा घर पूरा कर पाए सिर्फ 15 प्रतिशत घाटा

Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
सार

कोरोना की मार से अभी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के सिनेमा घर उबर नहीं पाए हैं। परेशानी इस बात को लेकर है कि नई फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। जिसके कारण दर्शक आ नहीं रहे और पुरानी फिल्मों में उनकी रूचि नहीं है। जिसकी वजह से अब तक चंडीगढ़ के सिनेमा घर संचालक अपना सिर्फ 15 प्रतिशत घाटा ही पूरा कर पाए हैं।

विज्ञापन
Corona hit - cinema houses of the city still recovered only up to 15 percent
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के बाजार और मॉल्स तो कोरोना की मार से 90 फीसदी उबर चुके हैं, लेकिन सिनेमा घरों का संकट दूर नहीं हो रहा है। आज भी उनका 15 फीसदी घाटा ही पूरा हो पाया है। इसके पीछे बड़ी वजह कोरोना के कारण किसी भी नई फिल्म का रिलीज न होना है। पुरानी फिल्मों में लोगों की रूचि नहीं है। एलांते मॉल में नेक्सस मॉल के वरिष्ठ उप प्रधान जयेन नाइक ने बताया कि पहले लॉकडाउन के बाद जब दीपावली आई थी तो बाजारों में रिकवरी रेट धीमा था। दूसरे लॉकडाउन के बाद बाजारों में 90 प्रतिशत तक रिकवरी रेट है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी: प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, 200 मीटर दूर मिला किशोरी का शव
विज्ञापन


यह त्योहार भी रहेगा फीका
रेट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के एलांते मॉल में वर्ष 2021 में 29 नए ब्रांड के स्टोर खुले हैं। लोगों का फुटफॉल कम हुआ है, लेकिन खरीदारी में अब अंतर नहीं रहा है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल मल्होत्रा ने बताया कि सिनेमा घर अभी कोरोना की मार से जूझ रहे हैं। ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हो रही हैं। पुरानी फिल्मों में लोगों का रुझान है नहीं, इसलिए शहर के सिनेमाघरों के लिए यह त्योहार भी फीका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रणनीति में बदलाव: हरियाणा में धार्मिक और निजी कार्यक्रमों में भाजपा-जजपा नेताओं के आने पर विरोध नहीं करेंगे किसान, रखी ये शर्त

दक्षिण की अपेक्षा में उत्तर भारत में बढ़ा व्यवसाय
विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण भारत में आईटी सेक्टर ज्यादा है। वहां अभी घर से काम जारी है। बाहरी लोग घर लौट चुके हैं। इसलिए वहां के मॉल व बाजारों में अभी 60 प्रतिशत तक की ही रिकवरी आई है। चंडीगढ़ ने काफी तेजी से कोविड की दोनों लहरों के बाद अनलॉक प्रक्रिया को शुरू किया किया था। इसका लाभ यहां के व्यवसायियों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed