{"_id":"60f7df3e8ebc3e6d8f79b21b","slug":"corona-guidelines-has-not-followed-in-navjot-sidhu-power-show-in-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन में कोरोना प्रोटोकॉल हवा: नए पार्टी प्रधान से नजदीकियां दिखाने के चक्कर में समर्थकों ने तोड़े सारे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन में कोरोना प्रोटोकॉल हवा: नए पार्टी प्रधान से नजदीकियां दिखाने के चक्कर में समर्थकों ने तोड़े सारे नियम
Wed, 21 Jul 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:20 PM IST
सार
नए प्रधान के शक्ति प्रदर्शन में कोरोना नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ीं। पार्टी हाईकमान के फैसले से अपनी रजामंदी दिखाने के चक्कर में समर्थकों ने कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन
दरबार साहिब में नवजोत सिद्धू को घेरे खड़े उनके समर्थक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू अपनी नियुक्ति के बाद से मुलाकातों में व्यस्त हैं। बुधवार को उन्होंने विधायकों के साथ अपने निवास पर बैठक की। बुधवार सुबह ही दो बसों के जरिए पंजाब के करीब 62 विधायक अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धू के निवास के कैंपस और घर के बाहर सिद्धू समर्थकों की भारी भीड़ रही। नए प्रधान के शक्ति प्रदर्शन में कोरोना नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ीं। पार्टी हाईकमान के फैसले से अपनी रजामंदी दिखाने के चक्कर में समर्थकों ने कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन
ये हाल तब हैं जबकि पंजाब कोरोना का भयावह दौर देख चुका है। सोमवार को ही कोरोना से मौत के दो मामले सामने आए हैं। 56 लोगों के नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक राज्य में संक्रमण से 16237 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 11677723 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 598387 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 953 सक्रिय मामले बने हुए हैं। 11 संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। ब्लैक फंगस के 3 नए मामले सामने आने के बाद अब इनकी 654 तक पहुंच गई है। 51 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
घर के बाहर भी जुटे हजारों समर्थक
नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार सबुह होली सिटी स्थित अपने निवास पर विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य की राजनीति पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में करीब 62 विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जो भी नेता पार्टी हाईकमान का आदेश नहीं मानता, तो सीधे तौर पर यह पार्टी में अनुशासनहीनता है। इसके बाद सिद्धू श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान सिद़्धू के समर्थन में हजारों लोग जुटे। मंदिर में माथा टेकते समय समर्थकों ने कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया। सैकड़ों की संख्या में समर्थक बिना मास्क के नजर आए। इसके बाद सिद्धू श्री दुर्गयाणा मंदिर और श्री वाल्मीकि तीर्थ जाएंगे।
इससे पहले सिद्धू मंगलवार को लगातार चौथे दिन प्रदेश के कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों और सीनियर नेताओं के साथ मेल-मिलाप की अपनी मुहिम में जुटे रहे। प्रदेश के अधिकतर मंत्री और विधायक अब सिद्धू की नियुक्ति पर आलाकमान के फैसले को सही ठहरा रहे हैं। हालांकि, पार्टी की दिग्गज टकसाली नेता अभी भी खामोश हैं। उन्होंने सिद्धू की नियुक्ति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इससे पहले सिद्धू मंगलवार को लगातार चौथे दिन प्रदेश के कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों और सीनियर नेताओं के साथ मेल-मिलाप की अपनी मुहिम में जुटे रहे। प्रदेश के अधिकतर मंत्री और विधायक अब सिद्धू की नियुक्ति पर आलाकमान के फैसले को सही ठहरा रहे हैं। हालांकि, पार्टी की दिग्गज टकसाली नेता अभी भी खामोश हैं। उन्होंने सिद्धू की नियुक्ति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।